फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   truck hit two brothers riding a bike both died one preparing for UPSC

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत; एक कर रहा था UPSC की तैयारी

Sun, 27 Jul 2025 09:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 27 Jul 2025 09:57 PM IST
सार

आयुष राजेंद्र नगर में यूपीएससी की कोचिंग कर रहा था। इसके मामा का बेटा अनुभव पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर था। वह नोएडा में रहकर वहीं एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था।

विज्ञापन
truck hit two brothers riding a bike both died one preparing for UPSC
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में शनिवार सुबह एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार यूपीएससी के छात्र और उसके ममेरे भाई को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त आयुष यादव (23) और इसके ममेरे भाई अनुभव यादव (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए।

विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि प्रसाद नगर थाने में लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का मामला दर्ज कर लिया है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन की जा रही है। आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में तीन टीमें छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मूलरूप से कल्याणपुर, गोरखपुर, यूपी का रहने वाला आयुष दिल्ली के करोल बाग स्थित चाइना मार्केट में किराए का फ्लैट लेकर रह रहा था। इसके परिवार में पिता संतोष कुमार यादव, मां व अन्य सदस्य हैं। आयुष परिवार में इकलौता बेटा था। इसके पिता गोरखपुर में ही अपना कारोबार करते हैं।

विज्ञापन

आयुष राजेंद्र नगर में यूपीएससी की कोचिंग कर रहा था। इसके मामा का बेटा अनुभव पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर था। वह नोएडा में रहकर वहीं एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। अनुभव का परिवार नवागांव, गोरखपुर में रहता है। इसके परिवार में पिता विनोद कुमार यादव, मां और एक बहन हैं। इसके पिता अधिवक्ता हैं।

शुक्रवार रात अनुभव अपने भाई से मिलने उसके फ्लैट पर करोल बाग आया हुआ था। शनिवार तड़के दोनों अपने एक दोस्त की बाइक लेकर बाहर निकले। इस बीच पूसा रोड पर पीछे से आए एक ट्रक ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाद में वह मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे डीटीसी बस के ड्राइवर यादराम ने पुलिस को खबर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अनुभव की मौके पर ही मौत थी, जबकि आयुष की सांसें चल रही थीं। उसे फौरन आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed