बेटी पर सितम... मां पर बुरी नजर: लड़की की मां को संबंध बनाने के लिए बुलाता था ससुर; तंग आकर बेटी ने जान दी
मां का आरोप है कि ससुराल वाले खाने-पीने का सारा सामान कमरे के अंदर रखते थे। उनकी बेटी को दो वक्त की रोटी भी खाने को नहीं देते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव महमूदपुर में ससुरालजनों से परेशान महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के दो बच्चे हैं।
होडल निवासी मीनाक्षी ने बताया कि उनके पति की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। बेटी रीना की शादी साल 2015 में गांव महमूदपुर निवासी मनवीर कौशिक के साथ की थी। कुछ समय के बाद ससुरालजनों ने उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
मां का आरोप है कि ससुराल वाले खाने-पीने का सारा सामान कमरे के अंदर रखते थे। उनकी बेटी को दो वक्त की रोटी भी खाने को नहीं देते थे। इसके अलावा मीनाक्षी का आरोप है कि वह विधवा हैं तो बेटी का ससुर दाताराम उनको अवैध संबंध बनाने के लिए किसी न किसी बहाने से बार-बार घर बुलाता था।
ससुर दाताराम, पति मनवीर और सास भगवती ने मिलकर उनकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। इस मामले में दाताराम का साला नरोत्तम गांव निवासी सतुआ गढ़ी जिला पलवल भी शामिल है। उनको ससुराल वालों ने शनिवार की सुबह सूचना दी कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।