फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Troubled by illness and financial crisis, an elderly man shot himself

Delhi : बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, बेटा-बेटी अमेरिका में, पत्नी का छलका दर्द

Mon, 20 Nov 2023 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 06:34 AM IST
सार

उन्हें गंभीर अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही बयान देने की हालत में हैं।

विज्ञापन
Troubled by illness and financial crisis, an elderly man shot himself
demo pic...

विस्तार

हरि नगर में एक बुजुर्ग ने खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही बयान देने की हालत में हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्हें दिल की बीमारी है और हृदयघात हो चुका है। बीमारी में होने वाले खर्च से वह आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। उन्होंने अपनी टैक्सी भी बेच दी है। 

विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल बुजुर्ग की पहचान जगजीत सिंह (60) के रूप में हुई है। वह हरिनगर के बी-ब्लॉक में रहते हैं। परिवार में पत्नी अश्विंद्र कौर, एक बेटा और बेटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 नवंबर की दोपहर पुलिस को हरिनगर में बुजुर्ग के खुद को गोली मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिवार वाले उन्हें पास के अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन


वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि घायल जगजीत सिंह को सफदरजंग रेफर कर दिया है। पुलिस को घटनास्थल से दो पिस्टल व चार कारतूस मिले। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जगजीत की पत्नी ने पुलिस को बताया कि करीब 17 साल साल पहले उनका बेटा अमेरिका चला गया था। इस साल फरवरी में उनकी बेटी भी अमेरिका चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed