फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Troubled by financial crisis, man jumps in front of metro train

Delhi NCR News: आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
- चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर बची जान, पुलिस ने पूछताछ कर पीड़ित को छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए जिससे ट्रेन के चपेट में आने से वह मामूली रूप से घायल हो गए। घायल को सीआईएसएफ और मेट्रो स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान 52 साल के हरेंद्र पाल के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक हरेंद्र पाल चार्जर बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करते हैं। मेट्रो पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स के ट्रेक पर कूदकर जान देने की कोशिश करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला कि हरेंद्र सुबह उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे। मेट्रो ट्रेन के आने के बाद वह ट्रैक पर कूद गए। हालांकि समय रहते चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी जान बच गई। पूछताछ में पता चला कि आर्थिक तंगी की वजह से वह परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed