फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tribute meeting held on the death anniversary of Chaudhary Ajit Singh, leaders remembered his contributions

Delhi NCR News: चौ. अजित सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने याद किए उनके योगदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर महादेव रोड स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने चौ. अजित सिंह को किसान हितों का मजबूत आवाज उठाने वाला नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा का उदाहरण रहा है, जिसे आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश मलिक के अलावा कमलेश शर्मा, जावेद इकबाल खान, प्रभोत कुमार, राज रानी, मनमोहन सिंह, अनिल कुमार योगी, संजीव कुमार, राजीव तोमर, विजय राठौड़, अनुज धनखड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि चौ. अजित सिंह ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की थीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed