{"_id":"6238f3da8c7a424bb34c80b5","slug":"trial-run-of-ashram-underpass-will-be-done-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से मिलेगी मुक्ति: आश्रम अंडरपास का ट्रायल रन आज, परियोजना से प्रतिदिन लाखों यात्रियों की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मिलेगी मुक्ति: आश्रम अंडरपास का ट्रायल रन आज, परियोजना से प्रतिदिन लाखों यात्रियों की राह होगी आसान
Tue, 22 Mar 2022 03:23 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Mar 2022 03:23 AM IST
सार
हर दिन लगभग 2.5 लाख से 3 लाख वाहन आश्रम चौराहे को पार करते हैं। क्रॉसिंग पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए मथुरा रोड पर निजामुद्दीन रेल पुल और सीएसआईआर अपार्टमेंट के बीच 750 मीटर लंबा अंडरपास बनाया गया है।
विज्ञापन
आश्रम चौक पर अंडरपास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंगलवार से बहुप्रतीक्षित आश्रम अंडरपास का परीक्षण शुरू करेगा, हालांकि इस परियोजना का इस माह के अंत में उद्घाटन होने की संभावना है। इस परियोजना से प्रतिदिन लाखों यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अनुसार आश्रम अंडरपास के ट्रायल रन के दौरान लोगों को दिन में इस सुविधा का उपयोग करने की अनुमति होगी। इस दौरान अधिकारी अंडरपास की खामियों के बारे में का बारीकी से निरीक्षण करेंगे और आवश्यक उपाय करेंगे। अंडरपास के उद्घाटन तक ट्रायल जारी रहेगा।
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस माह की शुरुआत में आश्रम अंडरपास का निरीक्षण किया था और घोषणा की थी कि यह सुविधा 22 मार्च को जनता के लिए शुरू की जाएगी। हालांकि अभी तक सरकार से उद्घाटन की तारीख निश्चित नहीं की है।
विज्ञापन
हर दिन लगभग 2.5 लाख से 3 लाख वाहन आश्रम चौराहे को पार करते हैं। क्रॉसिंग पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए मथुरा रोड पर निजामुद्दीन रेल पुल और सीएसआईआर अपार्टमेंट के बीच 750 मीटर लंबा अंडरपास बनाया गया है।