{"_id":"6a01051bac94d372410b0dd3","slug":"travel-will-be-easier-with-the-shastri-park-mayur-vihar-phase-3-metro-corridor-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: शास्त्री पार्क-मयूर विहार फेज-3 मेट्रो कॉरिडोर से सफर होगा आसान, जुड़ेंगे सघन आबादी वाले कई इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: शास्त्री पार्क-मयूर विहार फेज-3 मेट्रो कॉरिडोर से सफर होगा आसान, जुड़ेंगे सघन आबादी वाले कई इलाके
Mon, 11 May 2026 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 May 2026 03:52 AM IST
सार
लंबे समय से ट्रैफिक जाम, सीमित सार्वजनिक परिवहन और इंटरचेंज निर्भर यात्रा की समस्या झेल रहे ट्रांस-यमुना क्षेत्र को इस कॉरिडोर से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Delhi Metro
- फोटो : AdobeStock
विस्तार
दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज-5बी के तहत बनने वाला शास्त्री पार्क–मयूर विहार फेज-3 कॉरिडोर पूर्वी दिल्ली के लिए नई लाइफलाइन साबित होगा। लंबे समय से ट्रैफिक जाम, सीमित सार्वजनिक परिवहन और इंटरचेंज निर्भर यात्रा की समस्या झेल रहे ट्रांस-यमुना क्षेत्र को इस कॉरिडोर से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सघन आबादी वाले कई इलाकों को जोड़ने वाला यह कॉरिडोर न केवल यात्रा समय कम करेगा, बल्कि पूर्वी दिल्ली के भीतर ईस्ट-टू-ईस्ट कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा। अभी तक यमुनापार के कई हिस्सों के बीच सीधे मेट्रो कनेक्शन की कमी के कारण यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पहुंचने के लिए लास्टमाइल कनेक्टिविटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रस्तावित कॉरिडोर 13.19 किलोमीटर का होगा जिसमें आठ स्टेशन बनेंगे। इसमें तीन स्टेशन भूमिगत और पांच स्टेशन एलिवेटेड रहेंगे। इस कॉरिडोर के बनने से मेट्रो के तीन कॉरिडोर पिंक, ब्लू और रेड लाइन आपस में कनेक्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
मौजूदा समय में यदि किसी को मयूर विहार फेज-2, 3, पांडव नगर, लक्ष्मी नगर, गांधी नगर या त्रिलोकपुरी से कश्मीरी गेट बस अड्डे जाना है तो उन्हें पहले ब्लू लाइन या पिंक लाइन पकड़कर वेलकम मेट्रो स्टेशन जाना पड़ता है। वहां से रेड लाइन मेट्रो लेकर आगे जाना होता है। नए कॉरिडोर से मेट्रो के अन्य कॉरिडोर नहीं पकड़ना पड़ेगा बल्कि वह सीधे शास्त्री पार्क जा सकेंगे। यहां से रेड लाइन से कश्मीरी गेट जाया जा सकेगा।
घर से कूछ दूरी पर ही मिलेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) घर से 500-800 मीटर की दूरी पर मेट्रो की कनेक्टिविटी योजना के तहत काम कर रही है। शास्त्री पार्क–मयूर विहार फेज-3 लाइन को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसी योजना के तहत फेज-5ए में तीन छोटे-छोटे कॉरिडोर तैयार किए गए हैं, जिस पर काम भी शुरू हो गया हैै।
वहीं फेज-5बी के धांसा बस स्टैंड–नांगलोई समयपुर बादली–नरेला कीर्ति नगर–पालम शास्त्री पार्क–मयूर विहार फेज-3 केशवपुरम – रोहिणी सेक्टर-34 पर भी जल्द काम शुरू करने की योजना है। यह सभी कॉरिडोर इस तरह से डिजाइन किए गए हैं जहां लास्ट माइल कनेक्टिविटी की भी बड़ी समस्या है।
गांधी नगर और गीता कॉलोनी को मिलेगा ज्यादा फायदा
इस कॉरिडोर का सबसे बड़ा फायाद गांधी नगर और गीता काॅलोनी क्षेत्र को होगा। यहां पर मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। लोगों को ब्लू लाइन या फिर पिंक लाइन पकड़ने के लिए बस, ई-रिक्शा, ऑटो आदि का सहारा लेना पड़ता है।
इससे वह ब्लू के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन या फिर पिंक लाइन के ईस्ट आजाद नगर या कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन जाते हैं। यह क्षेत्र सघन आबादी वाला भी है। यहां पर गांधी नगर मार्केट एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट है। ऐसे में लाखों लोगों की आवाजाही होती है।