फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Travel: Delhi Metro reached in 20th year passing through changes

सफर: बदलावों के बीच गुजरती हुई दिल्ली मेट्रो पहुंची 20वें साल में  

Fri, 24 Dec 2021 12:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 24 Dec 2021 12:48 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुरू होने से दिल्लीवासियों को परिवहन का एक ऐसा विकल्प मिला जिससे उनकी रोज की जिंदगी आसान हो गई। इसके साथ ही प्रदूषण को कम करने में मेट्रो ने अहम भूमिका अदा की है। 

विज्ञापन
Travel: Delhi Metro reached in 20th year passing through changes
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

शाहदरा-तीस हजारी (8.5 किलोमीटर) के बीच 19 साल पहले मेट्रो की शुरुआत हुई थी। दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुक्रवार से 20 साल में प्रवेश कर जाएंगी। महज कुल किलोमीटर से मेट्रो के सफर की शुरुआत अब 392 किलोमीटर के दायरे में है। 10 अलग अलग लाइनों पर नेटवर्क विस्तार के साथ ही मेट्रो ने लाखों यात्रियों को रोजाना सेवाएं मुहैया करते हुए विपरीत हालातों में भी समय के साथ कई बदलाव देखे। परिचालन के 20 वें वर्ष दिल्ली की लाइफलाइन बन चुकी मेट्रो के आगे बढ़ने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


नए साल में दिल्ली मेट्रो फेज-4 परियोजनाओं पर काम के साथ साथ नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा भी शुरू होगी। फेज-4 के पहले कॉरिडोर के पूरा होते ही मेट्रो का नेटवर्क 400 किलोमीटर से अधिक का हो जाएगा। मेट्रो फेज-4 के साथ ही दिल्ली मेट्रो ने ड्राइवरलेस ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया। फेज-4 के मौजपुर-मजलिस पार्क पर मेट्रो का निर्माण पूरा होने के बाद देश का पहला रिंग कॉरिडोर भी तैयार हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुरू होने से दिल्लीवासियों को परिवहन का एक ऐसा विकल्प मिला, इससे समय की काफी बचत हो रही है। सड़कों पर अब वाहनों के जाम से लोगों को नहीं जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


नियमों की अनदेखी पर किया जा रहा है जुर्माना
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएमआरसी ने भी एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। यात्रियों को बार बार कोविड प्रोटोकॉल के पालन की उदघोषणा की जा रही है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना किया जा रहा है। मगर, मेट्रो में यात्रियों को सफर करने की इजाजत मिलने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना यात्रियों को भी व्यवहारिक नहीं लग रहा है। यात्रियों का कहना है कि अगर एक साथ कोच में सभी सीटों पर बैठने के अलावा 30 यात्री खड़े होकर सफर कर सकते हैं तो सामाजिक दूरी का पालन कैसे हो सकता है। डीएमआरसी प्रवक्ता के मुताबिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पहले उनकी काउंसलिंग की जाती है। अगर फिर भी अनदेखी की जाती है तो जुर्माना भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed