फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transport department will open training institute

Delhi: प्रशिक्षण संस्थान खोलेगा परिवहन विभाग, निजी कंपनियों के साथ मिलकर सरकार तैयार कर रही योजना

Tue, 19 Dec 2023 04:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Dec 2023 04:46 AM IST
सार

दिल्ली परिवहन विभाग दिल्ली में अपने सभी 13 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों से जुड़े वाहनों के ड्राइविंग का प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की योजना बना रहा है। जहां चालकों को ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट एंड ट्रैक्स (एडीटीटीएस) पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
Transport department will open training institute
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली परिवहन विभाग दिल्ली में अपने सभी 13 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों से जुड़े वाहनों के ड्राइविंग का प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की योजना बना रहा है। जहां चालकों को ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट एंड ट्रैक्स (एडीटीटीएस) पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल सराय काले खां और लोनी में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआरएस) है। दोनों मारुति सुजुकी द्वारा संचालित किया जाता है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बुराड़ी में भी एक ड्राइवर प्रशिक्षण संस्थान है जो अशोक लीलैंड द्वारा संचालित किया जाता है। यहां पर भारी वाहनों के चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

विज्ञापन


दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, स्वचालित ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण में आवेदकों को इन ट्रैकों पर लगे सेंसर और कैमरों के माध्यम से 24 मापदंडों पर परीक्षण किया जाता है, जिससे ड्राइवरों को सीखने में काफी मदद मिलती है। इसी उद्देश्य के सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों के लिए स्वचलित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक संस्थान शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसे निजी संस्था के साथ मिलकर शुरू करने की योजना है। ये आटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट एंड ट्रैक्स बुराड़ी, द्वारका सेक्टर-22, हरि नगर, झरोदा कलां, लाडो सराय, मयूर विहार, राजा गार्डन, रोहिणी सेक्टर 28, विश्वास नगर, वजीरपुर और शकूर बस्ती में खोले जाएंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि  शुरुआत में यहां भारी मोटर वाहन (एचएमवी) लाइसेंस प्राप्त करने के लिए महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को पूर्ण प्रशिक्षण के बाद सरकार की बसों को चलाने का मौका भी दिया  जा सकता है। महिला चालकों को यहां विशेषज्ञों द्वारा कौशल परीक्षण सहित योग्यता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें कक्षा प्रशिक्षण और बस ड्राइविंग दोनों शामिल हैं। महिला चालकों को बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान पर अतिरिक्त प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed