फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   transgender tied up and beaten in police station due to dispute regarding greetings in Noida

Noida: बधाई के विवाद में किन्नर को थाने में बांधकर पीटा, जेल से छूटने के बाद किन्नर ने लगाई न्याय की गुहार

Mon, 09 Oct 2023 09:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 09 Oct 2023 09:13 PM IST
सार

किन्नर का कहना है कि उसे धोखे से लुहारली टोल के पास बुलाकर पीटकर दादरी थाने ले गए और हाथ बांधकर पिटाई की। किन्नर ने जेल से छूटने के बाद लिखित शिकायत देकर न्याय व कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
transgender tied up and beaten in police station due to dispute regarding greetings in Noida
पीड़ित किन्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बधाई मांगने के विवाद में एक किन्नर के हाथ बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। किन्नर ने जेल से छूटने के बाद वीडियो वायरल कर सड़क और थाने में पीटने का आरोप लगाया है। किन्नर का कहना है कि उसे धोखे से लुहारली टोल के पास बुलाकर पीटकर दादरी थाने ले गए और हाथ बांधकर पिटाई की। ये घटना 28 सितंबर की है। किन्नर ने जेल से छूटने के बाद लिखित शिकायत देकर न्याय व कार्रवाई की मांग की है। दादरी थाना पुलिस ने थाने में पिटाई के आरोप को निराधार बातया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है। वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने एसीपी दादरी को मामले की जांच सौंपी है। 

विज्ञापन


दादरी में रहने वाली हिमा किन्नर का कहना है कि 28 सितंबर को उसके मोबाइल पर साजिश के तहत कॉल कर उसे लुहारली टोल के पास बुलाया गया। हिना ने बताया कि उसे एक नामी मिष्ठान विक्रेता के नाम से कॉल की गई। कॉलर ने कहा कि वह उसे बधाई देना चाहते हैं। इसलिए उन्हें दुकान पर आना होगा। हिना अपने साथियों को लेकर मिठाई की दुकान पर पहुंची, तभी वहां दूसरे गुट ने उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हिमा का आरोप है कि दूसरे गुट में कुछ पुरुष भी हैं, जो किन्नर बनकर रहते हैं। हिमा का आरोप है कि उसे सड़क पर पीटा गया और हाथ बांधकर थाने ले जाया गया। हिमा ने थाने में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी पीटने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में हिमा के हाथ बांधे हुए हैं और दूसरे गुट के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी खड़े दिख रहे हैं। इस मामले में हिमा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। हिमा का कहना है कि उसके खिलाफ पहले भी झूठा केस दर्ज कराया गया है। वह आलाधिकारियों और न्यायालय से भी न्याय की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि दो पक्षों में बधाई को लेकर विवाद है। हिमा पर मारपीट आदि का केस दर्ज किया गया था। मामले में शांति भंग की कार्रवाई की जा चुकी है। मामले की जांच एसीपी दादरी को सौंपी गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed