{"_id":"5f39dd7179f5914ce361151d","slug":"trains-will-run-at-high-speed-on-delhi-ludhiana-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-लुधियाना रूट पर चलेंगी तेज गति से ट्रेन, सुरक्षा आयुक्त की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-लुधियाना रूट पर चलेंगी तेज गति से ट्रेन, सुरक्षा आयुक्त की हरी झंडी
Mon, 17 Aug 2020 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से लुधियाना का सफर अब चार घंटे के बजाय ढाई से तीन घंटे का होने वाला है। रेलवे इस ट्रैक को 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने योग्य बना रहा है।
विज्ञापन
संभव है कि कोरोना के बाद ट्रेन चलने के साथ ही इस रूट पर गतिमान ट्रेनों को हरी झंडी दी जा सकती है। इतनी स्पीड से ट्रेन चलाने के लिए मुख्य संरक्षा आयुक्त ने भी स्वीकृति दे दी है। नई समय सारणी में इस रूट पर तेज गति से चलने वाली ट्रेनें मिल सकेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली से लुधियाना के बीच अब 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से इस रूट पर चलने वाली ट्रेन चलेंगी। रेलवे ट्रैक, बिजली की ओवरहेड तार, सिग्नलिंग सिस्टम समेत सभी तकनीक में सुधार किया जा रहा है। तीव्र गति से ट्रेन चलाने के लिए ट्रैक के उच्चीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
साहनेवाल व डंडारीकलां रेलवे स्टेशनों पर ट्रैक के 10 लेआउट को टी-28 मशीन से ट्रैक की पंक्ति को सीधा कर दिया गया है। यहां भी ट्रेनों की रफ्तार धीमी नहीं होगी। बिजली की ओवरहेड तारों को भी ठीक कर लिया गया है। यानी, इलेक्ट्रिक इंजन इस ओवरहेड वायर की वजह से स्पीड कम नहीं होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पिछले दिनों मुख्य संरक्षा आयुक्त ने जो भी कमी बताई थी उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। बेहतर सिग्नलिंग सिस्टम से पूरे रूट को लैस कर दिया गया है। फाइनल ट्रायल के बाद करीब 312 किलोमीटर की दूरी कम समय में पूरी की जा सकेगी। वर्तमान में नई दिल्ली से लुधियाना तक यात्रा अवधि 3 घंटे 56 मिनट के करीब है।