{"_id":"59eadb474f1c1bf4688b6986","slug":"trains-on-delhi-metro-blue-line-running-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी गड़बड़ी के चलते ब्लू लाइन पर मेट्रो की रफ्तार धीमी, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी गड़बड़ी के चलते ब्लू लाइन पर मेट्रो की रफ्तार धीमी, यात्री परेशान
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए शनिवार का दिन परेशानी का सबब लेकर आया। सुबह से ही द्वारका-वैशाली और द्वारका-नोएडा रूट पर मेट्रो ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई।
ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे व्यस्त लाइन मानी जाती है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर तकनीकी गड़बड़ी आने की वजह से ट्रेनें लेट हुई।
दरअसल, द्वारका से नोएडा जा रही एक मेट्रो ट्रेन का पैंटोग्राफ ओवरहेड लाइन (OHE) में फंस गया। उस समय ट्रेन राजीव चौक और आरके आश्रम के बीच थी। ट्रेन को सुबह 9:20 बजे राजीव चौक पहुंचना था। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
शनिवार को भैया दूज का त्यौहार होने के कारण मेट्रो में और भी ज्यादा भीड़ थी। ऐसे में ब्लू लाइन पर सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
OHE टीम ने प्रभावित सेक्शन में तुरंत सेवा बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए। फिलहाल ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
Trains on Delhi Metro's blue line running late due to disruption of services at Rajiv Chowk Metro station after a technical glitch.
— ANI (@ANI) October 21, 2017विज्ञापन
ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे व्यस्त लाइन मानी जाती है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर तकनीकी गड़बड़ी आने की वजह से ट्रेनें लेट हुई।
दरअसल, द्वारका से नोएडा जा रही एक मेट्रो ट्रेन का पैंटोग्राफ ओवरहेड लाइन (OHE) में फंस गया। उस समय ट्रेन राजीव चौक और आरके आश्रम के बीच थी। ट्रेन को सुबह 9:20 बजे राजीव चौक पहुंचना था। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
शनिवार को भैया दूज का त्यौहार होने के कारण मेट्रो में और भी ज्यादा भीड़ थी। ऐसे में ब्लू लाइन पर सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Delhi: Visuals from Rajiv Chowk metro station, taken soon after disruption occurred in services due to a technical glitch. pic.twitter.com/X9NSBhKW6q
— ANI (@ANI) October 21, 2017
OHE टीम ने प्रभावित सेक्शन में तुरंत सेवा बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए। फिलहाल ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया है।