स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेन होंगी प्रभावित, जानें ट्रेनों का नाम
गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त/प्रस्थान करने वाली ट्रेन
दिल्ली जंक्शन से सुबह 7:30 बजे चलने वाली 74021 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर डीईएमयू सुबह 9 बजे चलेगी और शामली स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। शामली-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 74024 सहारपुर-दिल्ली जंक्शन डीईएमयू ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेगी। यह ट्रेन सहारनपुर-शामली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
निरस्त रहने वाली ट्रेन
ट्रेन संख्या 64437 गाजियाबाद-नयी दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू
ट्रेन संख्या 64402 गाजियाबाद-नई दिल्लीदिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन
-ट्रेन संख्या 14042 देहरादून-दिल्ली सराय रोहिल्ला मसूरी एक्सप्रेस को बरास्ता साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला चलेगी।
क ट्रेन संख्या 64004 सोनीपत-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद ईएमयू को बरास्ता सब्जी मंडी-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद चलेगी।
रोककर चलाई जाने वाली ट्रेन
- ट्रेन संख्या 14207 प्रतापगढ़-दिल्ली जंक्शन पद्मावत एक्सप्रेस दिल्ली शाहदरा पर रुक कर चलेगी।
- ट्रेन संख्या 12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस साहिबाबाद स्टेशन पर रुक कर चलेगी।
-ट्रेन संख्या 51914 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर आवश्यकता पड़ने पर रुक कर चलेगी।
- ट्रेन संख्या 64111 खुर्जा-दिल्ली जंक्शन-शकूरबस्ती ईएमयू साहिबाबाद स्टेशन पर रुक कर चलेगी।
- ट्रेन संख्या 54021 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज पैसेंजर ट्रेन को आवश्यकता पड़ने पर गाजियाबाद में रुक कर चलेगी।
-ट्रेन संख्या 64558 सहारनपुर-दिल्ली एमईएमयू गाजियाबाद स्टेशन पर रुक कर चलेगी।
- ट्रेन संख्या 74002 शामली-दिल्ली जंक्शन डीईएमयू नौली स्टेशन पर रुक कर चलेगी।
- ट्रेन संख्या 12312 कालका-हावड़ा मेल समारोह समाप्त होने के बाद दिल्ली जंक्शन से रवाना होगी।
- ट्रेन संख्या 15910 लालगढ़-गुवाहाटी अवध असम एक्सप्रेस समारोह समाप्त होने के बाद दिल्ली जंक्शन से रवाना होगी।
परिवर्तित समय से चलने वाली ट्रेन
-ट्रेन संख्या 54058 शामली-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर शामली से तड़के 3:15 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे रवाना होगी।
-दिल्ली जंक्शन से सुबह 6:35 बजे चलने वाली 15484 दिल्ली जंक्शन-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस लालकिले पर समारोह समाप्त होने के बाद सुबह 8:30 बजे रवाना होगी। -दिल्ली जंक्शन से सुबह 7:20 बजे चलने वाली 14044 गढ़वाल एक्सप्रेस समारोह समाप्त होने के बाद सुबह 8:45 बजे रवाना होगी।