फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traffic will be diverted in delhi due to beating retreat at rajpath

बीटिंग रिट्रीट आज: दिल्ली में इन रास्तों पर जाने से बचें, रात 9.30 बजे तक यातायात रहेगा परिवर्तित

Mon, 29 Jan 2018 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Jan 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
traffic will be diverted in delhi due to beating retreat at rajpath
- फोटो : अमर उजाला

बीटिंग रिट्रीट समारोह विजय चौक पर 29 जनवरी को आयोजित होगा। इसके चलते सोमवार को शाम साढ़े तीन से रात साढ़े नौ बजे तक कई मार्गों पर यातायात परिवर्तित रहेगा। आम जनता के लिए विजय चौक पूरी तरह बंद रहेगा।

विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक, हेडक्वार्टर) गरिमा भटनागर के अनुसार बीटिंग रिट्रीट के चलते रफी मार्ग पर सुनेहरी मस्जिद गोलचक्कर से कृषि भवन गोलचक्कर तक, रायसीना मार्ग पर कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक तक, डलहौजी रोड गोल चक्कर, कृष्णन मेनन मार्ग और सुनहेरी मस्जिद से विजय चौक तक, राजपथ पर विजय चौक से सी-हैक्सागॉन तक आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीटिंग रिट्रीट गणतंत्र दिवस समारोह का एक हिस्सा होता है। संयुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार डीटीसी और सिटी बसों के मार्ग पर भी शाम साढ़े तीन से रात साढ़े नौ बजे तक मार्ग परिवर्तित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति पथ, विनय मार्ग, सरदार पटेल मार्ग से आकर केंद्रीय सचिवालय और कनॉट प्लेस जाने वाली बसें पंचशील मार्ग, सिमोन बोलिवर मार्ग, अपर रिज रोड, शंकर रोड गोलचक्कर और पार्क स्ट्रीट होकर जाएंगी।

राजपथ, विजय चौक और पार्लियामेंट हाउस की तरफ आने से बचें

traffic will be diverted in delhi due to beating retreat at rajpath

इस रूट से बसें वापस जाएंगी। कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, जीपीओ और अशोका रोड होकर जाएंगी। भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड, मंदिर मार्ग, शंकर रोड और अपर रिज रोड होकर वापस जाएंगी।

मंडी हाउस और फिरोजशाह रोड से कनॉट प्लेस जाने वाले बसें शिवाजी स्टेडियम पर खत्म हो जाएंगी और केजी मार्ग होकर वापस जाएंगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वह बीटिंग रिट्रीट की तरफ आने से बचें। लोग राजपथ, विजय चौक और पार्लियामेंट हाउस की तरफ आने से बचें।

उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन में प्रवेश व निकास दोपहर दो बजे से लेकर रात साढ़े छह बजे तक बंद रहेंगे। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने लोगों से आग्रह किया है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed