{"_id":"64be25637e95956049004425","slug":"traffic-policeman-collected-five-thousand-rupees-from-korean-citizen-without-receipt-in-delhi-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कोरियन नागरिक से बिना रसीद वसूले पांच हजार, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कोरियन नागरिक से बिना रसीद वसूले पांच हजार, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, सस्पेंड
Mon, 24 Jul 2023 12:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चालान नहीं काटने के एवज में रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस रविवार को हरकत में आ गई।
अधिकारियों ने आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मी महेश चंद्र को निलंबित कर जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नई दिल्ली इलाके का है और एक महीने पुराना है। जानकारी के अनुसार, कोरियन नागरिक ने यह वीडियो बनाई है।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कोरियन नागरिक पर कई हजार रुपये का जुर्माना लगा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी चालान काटने के बजाय 5000 रुपये लेकर विदेशी नागरिक से हाथ मिलाकर मौके से चला गया।
विज्ञापन
रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। उसके बाद पुलिस हरकत में आई। बताया जा रहा है कि यह कोरियन नागरिक इस तरह की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता रहता है।