फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic police not want to u turn in Gaur city at greater noida

ट्रैफिक पुलिस के मना करने के बाद भी बना दिया यू टर्न, अब हो रही है ये परेशानी

Tue, 04 Sep 2018 04:26 AM IST
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 04 Sep 2018 04:26 AM IST
विज्ञापन
Traffic police not want to u turn in Gaur city at greater noida
u-Turn
ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी के पास यू टर्न बनाने के लिए यातायात पुलिस ने मना किया था। उसके बावजूद प्राधिकरण ने वहां पर यू टर्न बना दिया। जो अब जाम का कारण बन रहा है। वहीं पॉम ओलंपिया सोसायटी के पास बना यू टर्न भी मानकों के अनुसार नहीं बना है। वहां हमेशा हादसा होने का खतरा बना रहा है। लोगों का आरोप है कि बिल्डरों के कहने पर दोनों यू टर्न को बनाया गया था।
विज्ञापन

 
एनएच-24 से तिगरी होकर किसान चौक आने वाले रास्ते पर गौड़ सिटी और पॉम ओलंपिया सोसायटी है। पिछले साल इस रोड पर दोनों सोसायटी के पास एक-एक यू टर्न बनाए गए थे। दोनों यू टर्न के बीच करीब 300 मीटर की दूरी है। गौड़ सिटी के पास यू टर्न बनाने के लिए प्राधिकरण ने यातायात पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। जिस पर यातायात पुलिस ने यू टर्न नहीं बनाने का सुझाव दिया था। फिर भी वहां पर यू टर्न बना दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों का कहना है कि यह यू टर्न किसी काम का नहीं है। केवल गलत दिशा में चलने के लिए इसका प्रयोग हो रहा है। अगर कोई किसान चौक से आ रहा है और उसे गौड़ सिटी के अंदर जाना है तो वह व्यक्ति इस यू टर्न का प्रयोग करता है और गलत दिशा में चलकर गौड़ सिटी के अंदर जाता है। इस कारण वहां पर जाम लग रहा है। इसका असर किसान चौक पर भी पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक है पॉम ओलंपिया का यू-टर्न 
पॉम ओलंपिया सोसायटी के पास बना यू टर्न मानकों के अनुसार नहीं बना है। यू टर्न लेने वाले वाहन सीधा मुख्य सड़क पर आते हैं। इस वजह से यहां कई बार हादसा हो चुका है। आसपास के लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत की है।  

हो रहा है जाम से निजात दिलाने का सर्वे 
किसान चौक पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासी लगातार जाम से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस पर यातायात पुलिस ने किसान चौक का सर्वे शुरू किया है। सर्वे के दौरान देखा जाएगा कि किसान चौक पर जाम लगने के क्या-क्या कारण हैं और उनको कैसे दूर किया जा सकता है।


गौड़ सिटी के सामने यू टर्न बनाने से मना किया गया था, लेकिन फिर भी वहां पर यू-टर्न बनाया गया। अब वह जाम का कारण बन रहा है। किसान चौक पर जाम से निजात दिलाने के सर्वे किया जा रहा है।- अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed