{"_id":"6addfff0f8fdf01a1502ed56","slug":"the-pace-of-development-in-villages-will-accelerate-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160694-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बढ़ेगी गांवों में विकास की रफ्तार, नरेला में 400 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बढ़ेगी गांवों में विकास की रफ्तार, नरेला में 400 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
खेड़ा कलां में मन की बात सुनने पहुंचीं मुख्यमंत्री को लोगों गिनाईं सड़क-पानी और सीवर की समस्याएं
दिल्ली के 48 गांवों का होगा शहरीकरण, सभी गांवों में बढ़ेंगी बुनियादी सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के गांवों में टूटी सड़कें, पानी की किल्लत, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं दूर होंगी। इसके लिए सरकार विकास कार्यों में तेजी लाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को बाहरी दिल्ली के खेड़ा कलां गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 139वीं कड़ी सुनी। इसके बाद उन्होंने बताया कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। इसी तरह से उनकी सरकार का लक्ष्य है कि गांवों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाकर शहरी क्षेत्रों के बराबर विकास के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के गांवों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रही हैं। इन्हें दूर करने के लिए सड़कों, पेयजल और सीवर पाइपलाइन सहित विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। गांवों के विकास को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, सरकार के दावों के बीच यह देखना अहम होगा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान किस हद तक हुआ है और कितने काम पूरे हो चुके हैं।
48 गांवों के शहरीकरण के बाद सुविधाओं पर नजर
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के शेष 48 गांवों को भी शहरीकृत किया गया है। प्रत्येक गांव में बेहतर सड़क, जलापूर्ति, सीवर, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गांवों और शहरी इलाकों के बीच सुविधाओं की असमानता दूर करना सरकार की प्राथमिकता है।