{"_id":"66cef825b396664587032bc5","slug":"traffic-police-issued-challan-to-jjp-party-workers-in-faridabad-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: उपमुख्यमंत्री की बाइक का कटा चालान, बिना हेलमेट निकाली गई रैली, पुलिस ने लगाया दो हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: उपमुख्यमंत्री की बाइक का कटा चालान, बिना हेलमेट निकाली गई रैली, पुलिस ने लगाया दो हजार का जुर्माना
Wed, 28 Aug 2024 03:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:43 PM IST
सार
फरीदाबाद में जजपा पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में बिना हेलमेट के बाइक रैली निकाली गई। इस पर यातायात पुलिस ने जजपा कार्यकर्ताओं के दो-दो हजार रुपये के चालान किए।
विज्ञापन
बिना हेलमेट बाइक रैली निकालने पर कटा चालान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यातायात पुलिस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में बिना हेलमेट के बाइक रैली निकालने पर जजपा कार्यकर्ताओं के दो-दो हजार रुपये के चालान किए। रैली के दौरान एक बाइक पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सवार थे।
विज्ञापन
जजपा पार्टी की ओर से रविवार को गांव गौंछी में जनसभा का आयोजन किया गया था। इसके बाद सोहना मोड तक बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान कई कार्यकर्ता बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। एक बाइक पर पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सवार थे। ऐसे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों के 15 पोस्टल चालान किए।
विज्ञापन
डीसीपी ट्रैफिक ऊषा ने कहा कि यातायात पुलिस रैली आयोजकों से अपील करती है कि भविष्य में जब भी किसी रैली का आयोजन किया जाए तो यातायात नियमों पालन अवश्य किया जाए। साथ ही दोपहिया वाहन चालक को हेल्मेट उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
25 अगस्त को पुलिस की तरफ से पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की चुनावी रैली में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर काटा गया। ऑनलाइन चलान की फोटो में बाइक पर पीछे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बैठे दिखाई दे रहे हैं।