फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic diversion due to VIP movement in Noida on June 23-24 NoidaTraffic Advisory

NoidaTraffic Advisory: वीआईपी मूवमेंट के कारण ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते रहेंगे बंद; खबर पढ़कर निकलें बाहर

Sat, 21 Jun 2025 05:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 21 Jun 2025 05:13 PM IST
सार

NoidaTraffic Advisory: नोएडा ट्रैफिक पुलिस 23-24 जून को वीआईपी मूवमेंट के लिए प्रमुख स्थानों पर अल्पकालिक डायवर्जन लागू करेगी। आपातकालीन वाहनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यातायात समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया गया है।

विज्ञापन
Traffic diversion due to VIP movement in Noida on June 23-24 NoidaTraffic Advisory
रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोएडा ट्रैफिक पुलिस 23–24 जून को अल्प काल के लिए शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन लागू करेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वीआईपी मूवमेंट के चलते यह  डायवर्जन लागू किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। सोमवार को उप राष्ट्रपति और मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शहर में रहेंगी। उप राष्ट्रपति और राज्यपाल एक निजी कार्यक्रम की बैठक में शामिल होंगें। 

विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते इन दोनों दिनों यानी 23–24 जून के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। यह  डायवर्जन सेक्टर-62, सेक्टर-60 अंडरपास चौक, एलिवेटिड रोड, सेक्टर-18, सेक्टर-37, सेक्टर-44 गोलचक्कर, चरखा गोलचक्कर, मयूर स्कूल गोलचक्कर, सेक्टर-126 और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर चिल्ला/डीएनडी, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, गलगोटिया कट एवं एक्सपोमार्ट गोलचक्कर, परीचौक, आईएफएस विला गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर आदि स्थानों पर अल्प समय के लिए वाहनों का आवागमन में बदलाव होगा।
विज्ञापन


हालांकि आपातकालीन वाहनों पर इस डायवर्जन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके साथ साथ किसी समस्या या जानकारी के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई। वहीं, यातायात पुलिस ने यातायात सम्बन्धी समस्या होने पर जानकारी के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed