फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traders asked for permission to open the market completely

दिल्ली के व्यापारियों ने कहा, बाजार पूरी तरह खोलने की मिले इजाजत

Sat, 30 May 2020 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 May 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
Traders asked for permission to open the market completely
connaught place delhi

व्यापारी वर्ग लॉकडाउन-4 खत्म होने के इंतजार में ताकि वह व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर सकें। हालांकि जिस तरह से कोरोना का मामला बढ़ता जा रहा है उससे व्यापारियों को  उम्मीद है कि कुछ ज्यादा ढील नहीं मिलने वाली है। 

विज्ञापन


अधिकतर व्यापारियों से सरकार से दुकान खोलने के लिए सम-विषम योजना खत्म करने के साथ ही रात तक दुकान खोलने की मांग की है। सदर बाजार के व्यापारी भी 31 मई के बाद होलसेल व खुदरा बाजार को खोलने की मांग की है। 
विज्ञापन


इसी तरह कूंचा महाजनी समेत अन्य कटरा के व्यापारी भी अपना व्यापार शुरू करने की तैयारी है। हालांकि संकरे रास्ते में व्यापार खोलने से डर भी रहे है। सरोजनी नगर मार्केट एसोसिएशन के अशोक रंधावा का कहना है कि ग्राहक तो बिलकुल नही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन-4 के बाद अगर सार्वजनिक वाहन नहीं चली और देर रात तक दुकान खोलने की इजाजत नहीं मिली तो लॉकडाउन बढ़ा देना ही उचित है। सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी देवराज बावेजा का कहना है कि 31 मई के बाद बाजार को खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। 


गांधी बाजार मार्केट के के बलली का कहना है कि सम-विषम खत्म करना चाहिए ताकि व्यापार पटरी पर लौट सके। पुरानी दिल्ली के व्यापारी अजय अरोड़ा का कहना है कि सरकार को तमाम एहतियात बरतते हुए व्यापारी वर्ग को व्यवसाय करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed