फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trade fair is also a Kumbh of cultural presentations people are getting acquainted with talent of artists in D

Delhi: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी कुंभ है ट्रेड फेयर, कलाकारों की प्रतिभा से रुबरू हो रहे लोग

Tue, 19 Nov 2024 05:58 AM IST
Digvijay Singh दीपक कार्की, अमर उजाला, नई दिल्ली
दीपक कार्की, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 19 Nov 2024 05:58 AM IST
सार

दिल्ली के प्रगति मैदान में लगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला केवल उत्पादों का ही नहीं, बल्कि कला का भी कुंभ है। यहां बने एंफीथिएटर में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Trade fair is also a Kumbh of cultural presentations people are getting acquainted with talent of artists in D
पंजाबी लोकगीतों का लुत्फ उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के प्रगति मैदान में लगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला केवल उत्पादों का ही नहीं, बल्कि कला का भी कुंभ है। यहां बने एंफीथिएटर में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

विज्ञापन


अब तक हुई प्रस्तुतियों में फोकस राज्य झारखंड समेत अन्य राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर दिया है। उनसे पहले अर्चना, सुहाना की कविताओं ने और जतिंदर सिंह बब्बर की जादूगरी ने मंच पर छटा बिखेरे रखी। आने वाले दिनों के कार्यक्रमों में पंजाब के सूरिंदर सागर द्वारा पंजाबी गायन, झारखंड की डॉ. अनु सिन्हा द्वारा कथक नृत्य, हरियाणा के जतिंदर सिंह बब्बर द्वारा जादू शो, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के कलाकारों का कथक नृत्य, मध्य प्रदेश, मणिपुर, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, दिल्ली, ओडिशा, असम, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब समेत अन्य दूसरे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रमों का आयोजन रोजाना दो सत्रों में किया जाएगा, जिनमें से एक दोपहर तीन बजे से 4:30 बजे तक और दूसरा शाम छह बजे से 7:30 बजे तक होगा।

विज्ञापन

 


राज्यों के पवेलियन में भी है धूम
एंफीथिएटर के अलावा प्रगति मैदान स्थित सभी पवेलियन में कलाकारों ने दर्शकों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शुक्रवार दोपहर जब पंजाब पवेलियन में लोग शॉपिंग करने पहुंचे, तब अचानक ढोल व अन्य पंजाबी वाद्यों के साथ कुछ कलाकार वहां आ गए। जैसे ही उन्होंने ढोल पर पंजाबी लोकगीत गाने शुरू किए, लोग अपनी शॉपिंग छोड़कर कलाकारों के साथ भांगड़ा करने पहुंच गए। लोग पंजाबी गीतों पर खूब झूमे। इसी तरह उत्तराखंड पवेलियन में लोगों ने पिथौरागढ़ जिले के लोक नृत्य छलिया का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

झारखंड और राजस्थान की कला का फ्यूजन मोह रहा मन
नई दिल्ली। ट्रेड फेयर में झारखंड पवेलियन में एक युवा ने झारखंड और राजस्थान की कला का अद्भुत फ्यूजन कर एक अनोखा स्टार्टअप शुरू किया है। जमशेदपुर के धीरज जैन ने झारखंड के पारंपरिक आभूषणों को राजस्थानी कला के साथ मिलाकर नए अंदाज में ट्रेंडी बना दिया है। धीरज ने बताया कि उन्होंने 2016 में यह स्टार्टअप शुरू किया था। उन्होंने डिजाइनिंग से लेकर ज्वेलरी को जोड़ने का काम खुद किया है। वह सीप पर पेंटिंग और मोती स्टोन का प्रयोग करते हुए एक पीस चार घंटे में बनाते हैं। उनकी मां भी उनके साथ काम करती हैं। उन्होंने बताया कि वह ज्वेलरी पर राजस्थान की कला की पेंटिंग करते हैं और अपनी कला के जरिए कण के बुंदे, गले का हार, अंगूठी व ब्रेसलेट तैयार करते हैं। यह स्टार्टअप अब बिजनेस का रूप लेने लगा है और धीरज बताते है कि उनको अब अन्य शहरों से भी बड़े ऑर्डर मिलने लगे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed