फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tractor Rally Farmers Republic Day kisan andolan delhi news in hindi lal kila news

रैली का ये कैसा रंग! शांतिपूर्ण आंदोलन की शुरुआत से लेकर अब तक की पूरी टाइम लाइन

Tue, 26 Jan 2021 04:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली-एनसीआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली-एनसीआर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Jan 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Tractor Rally Farmers Republic Day kisan andolan delhi news in hindi lal kila news
Kisan Tractor Rally - फोटो : ANI

शुरुआती ट्रॉली में गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र पाठ के बाद जो शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली अपनी मांगों के लिए बढ़ी थी, उसके कई रंग और रूप देखने को मिले। किसानों के पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एक ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई है। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। पढ़िए, रैली के आरंभ होने से लेकर दिल्ली स्थित लाल किले तक किसानों के पहुंचने की पल-पल की जानकारी...

विज्ञापन



03:42 - बजे दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया है। यह कदम कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखकर उठाया गया है।
विज्ञापन


03:16 - बजे दिल्ली स्थित लाल किले के प्राचीर पर आंदोनलकारी पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने प्राचीर पर अपने संगठन का झंडा फहराया। इसके बाद एक प्रदर्शनकारी ने लाल किले की गुंबद पर ही झंडा लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


02:45 - बजे दिल्ली से लौटते समय किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर परेड अच्छी रही। अब आगे की रणनीति तय करेंगे। 

02:14 - बजे आईटीओ से बहादुर शाह जफर रोड पर एक ट्रैक्टर मिंटो रोड की तरफ जबरदस्ती बढ़ गया। तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए। जबकि ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई। डीडीयू मार्ग पर आंध्र एज्युकेशन सोसायटी के पास की घटना है। किसानों ने शव को सड़क पर रख भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

02:06 - बजे प्रदर्शनकारी किसान लालकिले की प्राचीर तक पहुंचे। किसानों ने तिरंगे की जगह केसरी झंडा फहराया।

01:58 - बजे कुछ किसान ट्रैक्टर और बाइक से दिल्ली के नांगलोई से आगे पीरागढ़ी के लिए रवाना हुए। आंदोलनकारी महाराजा सूरजमल मेट्रो स्टेशन तक पहुंचे। 
 

01:50 - बजे कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसान लाल किला पहुंचे। किसानों ने लाल किले पर झंडा फहराया।

01:09 - बजे प्रदर्शनकारी किसानों ने आईटीओ इलाके में पुलिसकर्मियों पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की। प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने दिल्ली पुलिस के जवान के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। दिल्ली पुलिस ने आईटीओ पर किसानों को हिरासत में लेना शुरू किया। 

12:45 - बजे प्रदर्शनकारी किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ क्षेत्र में एक डीटीसी बस में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने पुलिस बैरिकेड तोड़ दी।
 

12:38 - बजे प्रदर्शनकारी किसान गाज़ीपुर बॉर्डर से प्रगति मैदान के पास पहुंचे। किसान यहां से सेंट्रल दिल्ली की ओर बढ़े। किसान आईटीओ पहुंचे। आईटीओ से राजपथ 10 मिनट की दूरी पर है।
 

12:27 - बजे गाजीपुर से एक जत्था निजामुद्दीन की तरफ बढ़ा। अक्षरधाम पर आंसू गैस छोड़कर रोकने की कोशिश की गई लेकिन वो नाकाम हो गई। किसान रूके नहीं। फिलहाल किसान निजामुद्दीन पहुंच गए। पलवल से भी किसान दिल्ली की तरफ बढ़े।

इस पर पुलिस और किसानों में टकराव हो गया

12:20 - बजे बुराड़ी में किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए। इस पर पुलिस और किसानों में टकराव हो गया। बुराड़ी पर स्थिति बिगड़ गई। पुलिस दस्ते ने मोर्चा संभाला।

 

12:09 -  बजे नांगलोई से किसान बैरिकेड को तोड़कर पंजाबी बाग की तरह यानी रिंग रोड की तरफ बढ़ गए। स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई।

12:00 - बजे करनाल बाईपास पर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में प्रवेश करने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास पुलिस बैरिकेडिंग को हटाया।
 

11:54 - बजे सिंघु बॉर्डर पर किसान मजदूर संघर्ष समिति के सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि हमें रिंग रोड की ओर बढ़ना है लेकिन पुलिस हमें रोक रही है। हमने उन्हें अपने सीनियर्स से बात करने के लिए 45 मिनट दिए हैं। हम शांतिपूर्ण परेड कर रहे हैं।

विनोद नगर मेट्रो स्टेशन के पास किसानों का जमावड़ा

11:36 - बजे दिल्ली की सड़कों पर किसानों का पूरी तरह चक्का जाम हो गया। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे कि लेन पर बस और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों को करीब 5000 खोली और 5000 किसानों की परमिशन मिली थी, लेकिन परेड के दौरान किसान ट्रैक्टरों में ट्रॉली और करीब 25 से 30 हजार किसानों की संख्या के साथ दिल्ली में घुस गए। दिल्ली में विनोद नगर मेट्रो स्टेशन के पास किसानों का जमावड़ा लगा। 

11:25 - बजे मुकरबा चौक पर बैरिकेडिंग तोड़कर किसान आउटर रिंग रोड की तरफ कूच कर गए। इससे पहले संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।

11:15 - बजे गाजीपुर में जबरन कंटेनर को हटाकर किसान अक्षरधाम की और बढ़ गए। करीब पचास ट्रैक्टर निकलने तक पुलिस ने किसान नेताओं को समझाकर रोका। इसके थोड़ी देर बाद किसानों पर निगरानी रखने के लिए दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राजेश खुराना व अन्य अधिकारी पहुंचे। 

ट्रैक्टर चालक उत्साहित होकर स्टंट करने लगा

11:00 - बजे चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैक्टर को लाइन से लगवाने के लिए मंच से अपील की गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद एक ट्रैक्टर चालक उत्साहित होकर स्टंट करने लगा। इस दौरान ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाअध्यक्ष राजीव नगर चोटिल हो गए। 
 

10:34 - बजे किसानों ने टीकरी बॉर्डर पर बैरिकेड तोड़ दिए और नांगलोई तक पहुंच गए। नांगलोई में भी तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। 

10:22 - बजे गाजीपुर में बैरिकेड को तोड़कर दिल्ली में घुसे किसानों ने नारेबाजी की। तय समय से करीब एक घंटे पहले किसान गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली में घुसे और पैदल मार्च शुरू किया। 
उधर 09:55:22 बजे टीकरी बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली दिल्ली में प्रवेश कर गई। 

09:53 - बजे सिंघु बॉर्डर से ट्रैक्टर रैली दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंची। रैली डीटीयू-शाहबाद-एसबी डेयरी-दरवाला- बवाना टी-पॉइंट- कंझावला चौक-खरखौदा टोल प्लाजा की ओर बढ़ी। 

गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान बेरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में घुस गए

09:32 - बजे गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान बेरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में घुस गए। इसके थोड़ी देर बाद सिंधु बॉर्डर से ट्रैक्टर किसान यात्रा मुकरबा चौक पहुंची। यहां किसानों ने जिद की है कि वह मुकरबा चौक से दिल्ली की ओर जाएंगे। 


09:09 - बजे दिल्ली के धांसा बॉर्डर पर तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली शुरू हुई।

08:50- बजे रैली के लिए बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों से दिल्ली की तरफ बढ़ना शुरू किया। कुछ ही मिनटों बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली-हरियाणा टीकरी सीमा पर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी।





 

सिंघु बॉर्डर से किसानों के एक जत्थे ने ट्रैक्टर मार्च शुरू किया

08:38 - बजे सिंघु बॉर्डर से किसानों के एक जत्थे ने ट्रैक्टर मार्च शुरू किया। ये जत्था किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब से जुड़ा हुआ है। 


08:35 - बजे सिंघु बॉर्डर पर किसान ट्रैक्टर रैली कंझावला चौक-औचंदी सीमा-केएमपी-जीटी रोड जंक्शन की ओर बढ़ी।

07:25 - बजे गाजीपुर बॉर्डर पर तमिलनाडु के किसानों का एक जत्था पहुंचा। करीब 200 किसानों ने यहां पहुंचकर कहा कि वह आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed