{"_id":"66fbe51c305654810402ab3f","slug":"tractor-driver-arrested-in-case-of-death-of-four-people-in-road-accident-in-noida-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: सड़क हादसे में ऑल्टो सवार चार युवकों की हुई थी मौत, पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: सड़क हादसे में ऑल्टो सवार चार युवकों की हुई थी मौत, पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार
Tue, 01 Oct 2024 05:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:33 PM IST
सार
नोएडा सेक्टर 11 के पास सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान हापुड़ के बजाड़ा कला निवासी जावेद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा सेक्टर 11 के पास सड़क हादसे में ऑल्टो सवार चार युवकों की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक को कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर और ऑल्टो की टक्कर से दिल्ली निवासी चार दोस्तों की रविवार आधी रात को मौत हो गई थी। कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस ने आरोपी चालक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान हापुड़ के बजाड़ा कला निवासी जावेद के रूप में हुई है। हादसे की रात जावेद दिल्ली के गाजीपुर से ट्रैक्टर में रेड्डी और कचरा भरकर नोएडा ला रहा था और उसे सेक्टर-6 स्थित संदीप पेपर मिल में अनलोड करना था। इसी दौरान जब वह सेक्टर 11 पहुंचा था, तभी ट्रैक्टर और ऑल्टो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई थी और इसमें चार युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन