फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Towers fraud by a woman named.

टावर लगाने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी

Sun, 28 Feb 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
Towers fraud by a woman named.

मोबाइल टावर लगा प्रतिमाह हजारों रुपये कमाने के झांसे में आकर शशि देवी निवासी सूर्या विहार करीब एक लाख रुपये गंवा बैठी। ठगी का शिकार हुई पीड़िता ने सराय ख्वाजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शशि देवी के मुताबिक उन्होंने एक इश्तिहार देखा था जिसमें घर की छत पर मोबाइल टावर लगाने पर प्रतिमाह चालीस से पचास हजार रुपये कमाने का ऑफर दिया गया था।

उन्होंने अपने घर की छत पर टावर लगवाने के उद्देश्य से इश्तिहार में दिए नंबर पर संपर्क किया। उधर से बात करने वाले ने अपना नाम विकास गुप्ता बताया। उसने फॉर्म और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक बैंक का खाता नंबर देकर उसमें एक हजार रुपये जमा करवाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने यह धनराशि जमा कर दी। इसके बाद प्रोसेसिंग शुल्क और सिक्योरिटी आदि के नाम पर कई बार में उनसे खाते में 96,850 रुपये जमा करवाए गए। करीब एक लाख रुपये जमा करने के बावजूद टावर नहीं लगा और विवेक गुप्ता कुछ और धनराशि जमा करवाने को कहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने धनराशि जमा करवाने से इनकार किया तो आरोपी ने उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया। कुछ दिन बाद आरोपी का फोन भी स्विच ऑफ बताने लगा।

ठगी का एहसास होने पर उन्होंने सराय ख्वाजा थाने में शिकायत दी। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि मामले की जांच पल्ला चौकी इंचार्ज जगदीश सिंह को सौंपी गई है वह आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed