फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Tourists returned to Matheran hill station after five months, depending on the horse cart

पांच माह बाद माथेरान हिल स्टेशन में लौटे पर्यटक, घोड़ागाड़ी पर निर्भर है यहां के लोगों की आजीविका

Thu, 03 Sep 2020 08:31 PM IST
Harendra Chaudhary सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 03 Sep 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Tourists returned to Matheran hill station after five months, depending on the horse cart
matheran hill station - फोटो : File Photo

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अचानक देश में लागू हुए लॉकडाउन के चलते पर्यटकों पर आश्रित माथेरान में पांच महीने के बाद एक बार फिर रौनक वापस लौटी है। राज्य सरकार ने एक सितंबर से अनलॉक-4 में कई तरह की छूट प्रदान की हैं, जिसमें माथेरान में पर्यटन की अनुमति भी शामिल है। माथेरान देश का ऐसा पर्यटन स्थल है जहां घोड़ागाड़ी (बग्घी) ही यहां के लोगों की मुख्य आजिविका है जो पूरी तरह से पर्यटन पर आश्रित है।

विज्ञापन


कोरोना संकट के चलते 17 मार्च से ही माथेरान पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन रायगढ़ के जिलाधिकारी निधि चौधरी ने 2 सितंबर से माथेरान को पर्यटकों के लिए खोलने का आदेश दिया है। इसके बाद पहले ही दिन करीब 20 पर्यटक इस हिल स्टेशन का आनंद लेने पहुंचे,  जिसकी वजह से घोड़ागाड़ी पर अपनी आजिविका चलाने वाले स्थानीय और छोटे-छोटे व्यवसायियों को राहत मिली है।
विज्ञापन


माथेरान के अश्वपालक राकेश कोकले कहते हैं कि लॉकडाउन के चलते घोड़ागाड़ी और होटल बंद हो गए थे। पर्यटको पर पाबंदी के चलते अश्वपालकों के साथ ही घोड़ों के भी खाने के लाले पड़ गए थे। हालांकि कुछ औद्योगिक समूह ने घोड़ों के खुराक की व्यवस्था की थी। लेकिन वह सहायता काफी कम थी जिससे घोड़ों के चारे कुछ ही दिन में खत्म हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोग मजदूरी करने के लिए बाध्य हो गए थे। लेकिन पर्यटकों के आने से यहां के 460 अश्वपालक परिवारों में नई उम्मीद जगी है। माथेरान की नगराध्यक्ष प्रेरणा सांवत ने पर्यटकों से आह्वान किया है कि वे राज्य सरकार की ओर से जारी नियम व शर्तों के तहत माथेरान आएं। हालांकि माथेरान में अभी होटल पूरी तरह नहीं खुले हैं लेकिन जल्द ही चरणबद्ध तरीके से होटलों को खोल जाएगा।

माथेरान में वाहनों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित है

माथेरान मुंबई से करीब 110 किमी दूर रायगढ़ जिले में कर्जत तहसील में प्राकृतिक खूबसूरती से भरा एक छोटा सा हिल स्टेशन है। पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला में ऊंचाई पर बसे माथेरान की खासियत यह है कि यहां किसी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इसलिए मध्य रेलवे के नेरल स्टेशन से पर्यटक पैदल, बग्घी, रिक्शा या फिर घोड़ों के जरिए ही माथेरान पहुंचते हैं। माथेरान नेरल रेलवे स्टेशन से करीब 9 किमी दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed