{"_id":"8d8fcf0602f5a5f5f43b66630df13724","slug":"today-s-the-last-day-of-the-plan-form-of-the-initiative-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल योजना के फार्म जमा करने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल योजना के फार्म जमा करने का आज अंतिम दिन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सब्सिडी की पहल योजना के तहत ग्राहक मंगलवार तक ही सब्सिडी फार्म जमा करा सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा दिया गया पार्किंग पीरियड 30 जून को खत्म हो रहा है।
इसके बाद गैस कंपनियां नियमों में परिवर्तन करेगी। जो ग्राहक फार्म जमा नहीं कर पाए हैं उन्हें सब्सिडी की धनराशि नहीं मिल पाएगी। फिलहाल गाजियाबाद में करीब 32 से 35 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने पहल योजना का फार्म जमा नहीं किया है।
गैस सब्सिडी की पहल योजना का लाभ पाने के लिए मंगलवार को अंतिम दिन है। गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार ने 30 जून तक फार्म जमा करने की तारीख निर्धारित की हुई थी।
विज्ञापन
गाजियाबाद में करीब छह लाख गैस उपभोक्ता हैं। इसमें से अभी तक करीब 35 हजार उपभोक्ता अपना सब्सिडी फार्म जमा नहीं कर पाए हैं। ये वह उपभोक्ता हैं जिन्होंने एक एड्रेस पर कई कनेक्शन लिए हुए थे।
वहीं कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जो शहर से बाहर जा चुके हैं। 30 जून के बाद भी फार्म जमा होंगे लेकिन जिन उपभोक्ताओं ने पूर्व में मार्केट रेट पर सिलेंडर लिया है।
उन्हें अब सब्सिडी नहीं मिल पाएगी। साथ ही गैस कंपनियों द्वारा एडवांस धनराशि भी रोक दी जाएगी। कुछ नए नियम भी जल्द ही लागू होंगे।