फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   today raksha bandhan celebration 2018

आज भाइयों की कलाई पर प्यार बांधेंगी बहनें, रक्षा का वचन लेंगे भाई

Sun, 26 Aug 2018 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 26 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
today raksha bandhan celebration 2018
राखी पर्व
भाई बहन के रिश्ते से जुड़े प्रेम और विश्वास का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन आज मनाया जाएगा। हिंदू परंपरा के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णमासी को यह मनाया जाता है। बहन अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। भाइयों द्वारा बहनों को उपहार भी दिए जाते हैं। हर ओर रौनक देखने को मिलती है। बाजार राखी, मेहंदी, मिठाइयों से सज गए हैं। एक दूसरे के घर जाने के कारण सड़कों पर काफी चहल पहल रहती है।
विज्ञापन

 
पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, पौराणिक मान्यता है कि बली नामक राजा ने विष्णु भगवान की तपस्या की। प्रसन्न होकर विष्णु भगवान ने वर मांगने को कहा, फिर राजा बलि ने कहा ‘मैं चाहता हूं की आप मेरे साथ महल में ही हमेशा के लिए विराजमान हो जाएं’। 
विज्ञापन


विष्णु भगवान ने तथास्तु कहकर ऐसा ही किया। विष्णु लोक में माता लक्ष्मी चिंता में रहने लगी। फिर एक दिन वो राजा बलि के पास राखी लेकर गईं और उन्हें राखी बांध दी। राजा बलि ने लक्ष्मी जी से कहा तुम क्या मांगना चाहती हो बहन। फिर लक्ष्मी जी के आग्रह पर विष्णु भगवान को बलि ने वचन मुक्त कर दिया उस दिन से रक्षाबंधन मनाए जाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधि

- सुबह उठकर स्नान और ध्यान कर नये वस्त्र धारण करें।
- भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा करें
- चावल, कच्चे सूत का धागा, कपड़ा व रोली से पूजा की थाली तैयार कर दीप जलाएं। मिठाई भी रखें।
- भाई को पूर्व दिशा की ओर बिठाएं। बहन का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।
- माथे पर टीका लगाकर दाहिने हाथ पर रक्षा सूत्र बांधे।
- रक्षा सूत्र बांधते समय निम्न मंत्र का जाप करने से अधिक फल मिलता है।
- येन बद्धो बलिराजा, दानवेंद्रो महाबल: तेनत्वाम प्रति बद्धनामि रक्षे, माचल-माचल: ।
 

इन बातों का रखें ध्यान 

- सरल मंत्र- महालक्ष्मी विष्णु नम:
- शुभ मुहूर्त - सुबह 7. 43 से 12. 48 तक
- दोपहर 2. से 3. 38 तक 
1. रक्षाबंधन के समय भद्रा न हो
2. राखी बांधते समय सिर्फ तीन बार गांठें मारनी चाहिए।

बाजार में छूट की भरमार 
बाजार में ऑफर्स की भरमार है। मॉल्स एवं दुकानों में भी यही हाल है। कपड़ों , गहनों आदि पर सेल है। वहीं, ई कॉमर्स वेबसाइट जैसे फ्लिपकार्ड, स्नैपडील, एमेजॉन भी रक्षाबंधन स्पेशल लेकर आई हैं। यही नहीं कैब सर्विस में भी स्पेशल ऑफर है। 


 

कुछ बहनें भाईयों से कम नहीं 

यूं तो रक्षाबंधन भाइयों द्वारा बहन की रक्षा का वचन देने वाले त्योहार के रूप में मनाया जाता है। लेकिन रक्षा का दायित्व सिर्फ भाइयों पर ही नहीं है। शहर की कई सशक्त बहने हैं जो अपनी ही नहीं दूसरों की रक्षा करने में भी समर्थ हैं। 

ग्रेटर नोएडा में महिलाओं को रेसलिंग के गुर सिखाने वाली बबिता नागर हों या महिला थानाध्यक्ष के रूप में समस्याएं सुलझाने वाली अंजू तेवतिया। महिलाओं का यह सशक्त रूप नए भारत की नई तस्वीर पेश करता है।

रेसलर बबिता नागर ने बताया कि वह किसी को राखी नहीं बांधती। लेकिन उनकी बहनें एवं उनकी छात्राएं उन्हें राखी बांधती हैं। बहनों का मानना है कि उन्हें खुद की रक्षा में सक्षम मैंने बनाया है। बबिता नागर के अनुसार, महिलाओं को अपनी रक्षा खुद करने में विश्वास रखना चाहिए। त्योहार मनाएं। लेकिन किसी पर निर्भर न हों, आत्मनिर्भर बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed