फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today is the last chance of names in electoral rolls

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज है आखिरी मौका

Thu, 12 Jan 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 12 Jan 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance of names in electoral rolls
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो आज इसमें नाम जुड़वाने का आखिरी मौका है। अपने बूथों पर जाकर सूची में नाम जांच लें और अगर नाम नहीं हैं तो उसी समय आवेदन भी कर दें। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि 12 जनवरी को आयोग के निर्देश पर जनपद के सभी बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। बूथ पर बीएलओ मौजूद रहेंगे जो सूची दिखाएंगे।
विज्ञापन


इस अभियान को सफल बनाने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। क्षेत्र के बूथों पर की जाने वाली व्यवस्था की भी जांच करेंगे। बूथों पर बीएलओ और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई बीएलओ नदारद रहता है तो उनकी सूचना देंगे

Today is the last chance of names in electoral rolls
भारतीय निर्वाचन आयोग

अगर कोई बीएलओ नदारद रहता है तो उनकी सूचना देंगे। बूथ पर मतदान के दौरान सभी वाहन आसानी से पहुंच सकते हैं या नहीं, इसकी जानकारी देंगे। बूथ पर अन्य जरूरी सुविधाओं पर भी रिपोर्ट देंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कोई मजिस्ट्रेट या बीएलओ अपनी ड्यूटी से नदारद मिलता है तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
 

यदि किसी का नाम मतदाता सूची में आने से रह गया है तो वह अपना नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भरकर दे सकता है। फाइनल सूची 16 जनवरी तक हर हाल में तैयार कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed