केजरीवाल को घर देने वाले पर सुनवाई आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
याचिका में सिविल लाइन स्थित बंगले में केजरीवाल को आने से रोकने और वहां मरम्मत में जुटे मजदूरों को बाहर करने की मांग की गई है।
साथ ही बंगला किराये पर देने वाले नरेंद्र जैन के खिलाफ अदालत के आदेश की अवमानना पर कार्रवाई करने का भी आग्रह किया गया है। याचिका नरेंद्र जैन के भाई विरेंद्र जैन ने दाखिल की है।
याची है खुद का भाई
याची विरेंद्र का कहना है कि संपत्ति को लेकर उनके भाइयों में विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया हुआ है।
विरेंद्र ने भाई नरेंद्र के खिलाफ अदालत की अवमानना, अदालत के आदेश की गलत व्याख्या करने पर आपराधिक कार्रवाई के अलावा केजरीवाल को बंगले से बाहर होने का आदेश देने का आग्रह किया गया।