फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today farmers of Haryana-Punjab march to Delhi

Kisan Andolan : आज हरियाणा-पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, टिकरी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, कई इंतजाम

Sun, 08 Dec 2024 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 02:28 AM IST
सार

टिकरी बाॅर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस पुख्ता इंतजाम कर रही है। बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ साथ शनिवार को यहां कंटेनर मंगवा लिए गए हैं। यहां पर आरएएफ के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। बॉर्डर पर पुलिस के लिए तंबुओं को लगाने का काम जारी है।

विज्ञापन
Today farmers of Haryana-Punjab march to Delhi
टिकरी बॉर्डर file

विस्तार

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। टिकरी बाॅर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस पुख्ता इंतजाम कर रही है। बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ साथ शनिवार को यहां कंटेनर मंगवा लिए गए हैं। यहां पर आरएएफ के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। बॉर्डर पर पुलिस के लिए तंबुओं को लगाने का काम जारी है।

विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा बाॅर्डर से किसानों के शुक्रवार को दिल्ली कूच न करने के एलान के बावजूद बाहरी जिला पुलिस बॉर्डर पर सुरक्षा पुख्ता करने में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने बाॅर्डर पर कंटेनर और बैरिकेड मंगवा लिए थे। शुक्रवार देर रात और कंटेनर मंगवा लिए गए। अब तक पुलिस ने करीब एक दर्जन कंटेनर को रखवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस बॉर्डर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल को भी यहां तैनात कर रही है। शुक्रवार को टिकरी बॉर्डर पर अर्धसैनिक बल के जवानों को बुला लिया गया था। शनिवार को आरपीएफ की भी यहां तैनाती कर दी गई है। शनिवार को यहां पुलिसकर्मियों के रहने के लिए तंबू लगाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस किसानों को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। हालांकि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से हरियाणा से आने-जाने वाले वाहन चालकों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। शनिवार को बाॅर्डर पर हालात सामान्य रहे।


हरियाणा-पंजाब से लोग टिकरी बॉर्डर से दिल्ली में करते हैं प्रवेश
हरियाणा के बहादुरगढ़, रोहतक, भिवानी व पंजाब से लोग टिकरी बाॅर्डर के जरिये दिल्ली में प्रवेश करते हैं। साथ ही हरियाणा में कई फैक्टरियां हैं, जिसमें दिल्ली में रहने वाले लोग काम करने के लिए जाते हैं। टिकरी बॉर्डर के बंद होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बॉर्डर से सटे दिल्ली में रहने वाले लोग अपने मवेशियों का चारा भी हरियाणा से मंगवाते हैं। डेयरी संचालकों का कहना है कि बॉर्डर बंद होने की स्थिति में उन लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed