फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to save the life Except cop of fled bike

तस्करों से जान बचाने के लिए बाइक छोड़ कर भागे सिपाही

Tue, 03 Mar 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 03 Mar 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
to save the life Except cop of fled bike

रात गश्त को निकले सिपाहियों को पशु चोरों ने दौड़ा लिया। दो तरफ से घिरने के बाद पुलिस वाले बाइक छोड़ जान बचाने को गलियों में घुस कर भाग निकले। पुलिस बल जब मौके पर पहुंचा तब तक पशु चोर फरार हो चुके थे। हालांकि, नवीन नगर चौकी इंचार्ज ने पुलिस वालों पर हमले की घटना से इनकार किया है।

विज्ञापन


सोमवार को करीब तीन बजे रात में नवीन नगर चौकी के दो सिपाही गश्त पर थे। दीना नगर के पास उन्हें एक टाटा 407 पर कुछ संदिग्ध लोग जाते दिखाई दिए। इस पर उन्होंने अपनी बाइक टाटा-407 के पीछे लगा दी। अगवानपुर गांव में पंचायती चौपाल के पास सिपाहियों ने ओवरटेक कर अपनी बाइक जीप के आगे लगा दी।
विज्ञापन


इस दौरान सामने से भी दस बारह आ गए। जीप से पथराव होने लगा। गांव वालों ने बताया कि दोनों सिपाही अपने को घिरा हुआ समझ बाइक छोड़कर गलियों से होते हुए भाग निकले। इसके बाद जीप पर सवार पशु चोरों ने जमकर पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधा घंटे बाद दोनों सिपाही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक पशु तस्कर फरार हो चुके थे। नवीन नगर चौकी इंचार्ज देवेंद्र मान ने पुलिस वालों पर पथराव की बात से इनकार करते हुए बताया कि टाटा 407 में पशु तस्कर सवार थे और सिपाहियों को देख कर भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed