फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to fight traffic jam in noida no entry time increased upto 10 in the night

जाम से निपटने के लिए बढ़ा नो-एंट्री का समय, अब एक घंटे के लिए बढ़ा नियम

Wed, 13 Dec 2017 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 13 Dec 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
to fight traffic jam in noida no entry time increased upto 10 in the night
traffic - फोटो : अमर उजाला

शहर में आए दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शाम को नो-एंट्री का समय बढ़ा दिया है। साथ ही, नोएडा एक्सटेंशन व ग्रेटर नोएडा के कुछ मार्गों को भी नो-एंट्री में शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश पर एसएसपी लव कुमार ने तत्काल प्रभाव से नो-एंट्री की संशोधित व्यवस्था लागू करने के आदेश जारी किए हैं। एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि बुधवार से ग्रेटर नोएडा में परीचौक से कुलेसरा, नोएडा एक्सटेंशन (ग्रेटर नोएडा पश्चिम) के गौड़ सिटी चौराहे व नोएडा सेक्टर-122 अंतर्गत पर्थला गोलचक्कर को भी नो-एंट्री में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


अब व्यस्त समय में इन मार्गों पर भी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इससे नोएडा एक्सटेंशन से नोएडा की तरफ आने-जाने वाले आम वाहन चालकों को राहत मिलेगी। इसके अलावा शाम को लगने वाली नो-एंट्री का समय भी एक घंटा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक नो-एंट्री रहती थी। अब सभी मार्गों पर शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक नो-एंट्री लागू रहेगी। सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री लागू रहती है। 

to fight traffic jam in noida no entry time increased upto 10 in the night
पहड़िया चौराहे पर लगे जाम में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि नोएडा एक्सटेंशन आसपास क्षेत्र में निर्माण कार्य इन दिनों जोरों पर है। इस वजह से उसके आसपास के मार्ग पर 24 घंटे ट्रक, डंपर और मिक्सर मशीन, क्रेन व बुलडोजर जैसे भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है।

इससे व्यस्त समय में अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा एक्सटेंशन आसपास के मार्ग पर भी भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू कर दी है।

इस दौरान भारी वाहनों को तिगरी गोल चक्कर, ग्रेटर नोएडा के एक नंबर गोल चक्कर और फूल मंडी के पास ही रोक दिया जाएगा। यहां वाहनों को खड़ा करने का इंतजाम किया गया है। नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहनों का एक हजार रुपये का चालान होगा।

सात बैंक्वेट हॉल को पार्किंग न होने पर जारी होगा नोटिस

to fight traffic jam in noida no entry time increased upto 10 in the night
traffic

शादी-समारोह के सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था और खराब हो जाती है। इसकी मुख्य वजह है बैंक्वेट हॉल। ज्यादातर बैंक्वेट हॉल के पास अपनी पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है। ऐसे में शादी में आने वाले लोगों के वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं।

इससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित होता है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे सात बैंक्वेट हॉल को चिह्नित किया है, जिनके पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने इनकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। अब सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस द्वारा इन बैंक्वेट हॉल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

एसपी सिटी अनिल कुमार झा ने बताया कि जिन बैंक्वेट हॉल को नो-पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है। उसमें सेक्टर-70 का भगवती गार्डन, सेक्टर-52 का एफएम गार्डन व ओलिव गार्डन, सेक्टर-51 का दि सिटी प्राइड, सेक्टर-70 का एसएस गार्डन, सेक्टर-110 का रमा सेसोनियल बैक्वेट हॉल और अमाया गार्डन शामिल हैं। सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजकर इन बैंक्वेट हॉल के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed