{"_id":"6a26ebfe60c228679207d035","slug":"to-escape-the-police-former-employee-rented-a-scooter-and-committed-theft-rs-336-lakh-recovered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140047-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुलिस से बचने के लिए पूर्व कर्मचारी ने किराए पर स्कूटी लेकर की चोरी, 3.36 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुलिस से बचने के लिए पूर्व कर्मचारी ने किराए पर स्कूटी लेकर की चोरी, 3.36 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के ध्यानार्थ
-दरियागंज इलाके में दुकान में की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश की स्कूटी नंबर से आरोपी की पहचान कर प्रतापगढ़ यूपी से दबोचा
-3.36 लाख रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दरियागंज इलाके में एक पूर्व कर्मचारी ने पुलिस ने बचने के लिए किराए की स्कूटी लेकर दुकान पर पहुंचा और फिर लॉक तोड़कर दुकान से लाखों रुपये लेकर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से स्कूटी नंबर लेकर आरोपी की पहचान की और फिर प्रतापगढ़ यूपी स्थित गांव से उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने 3.36 लाख रुपये बरामद कर लिए। साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 3 जून को दरियागंज थाना पुलिस को दुकान में चोरी की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात लोगों ने कूचा चालान दरियागंज स्थित उसकी दुकान का शटर का ताला तोड़कर एक बैग और 3.50 लाख रुपये लेकर भाग गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। निरीक्षक दीपक सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जांच में पता चला कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए स्कूटी का इस्तेमाल किया था। छानबीन करने पर पता चला कि दुकान का पूर्व कर्मचारी 33 साल के अविनाश कुमार ने वारदात को अंजाम दिया है। उसने दुकान में करीब छह महीने काम किया था। पुलिस ने उसके पैतृक गांव का पता लगाया और 5 जून को प्रतापगढ़ जिला यूपी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर प्रतापगढ़ के शुकुलपुर के ऑटो रिपेयर की दुकान के पीछे झाड़ियों से चोरी का बैग और 3.36 लाख रुपये बरामद कर लिए। बाद में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी गाजियाबाद यूपी के इंदिरापुरम से बरामद कर ली। जांच में पता चला कि पकड़े जाने से बचने के लिए उसने किराए पर स्कूटी लेकर वारदात को अंजाम दिया था।