{"_id":"dcb7fe9b9fe22faa90ba621f0dec3f11","slug":"to-attract-women-voters-leaders-bring-their-wives-in-election-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वोटर्स लुभाने, पत्नी को लाए नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वोटर्स लुभाने, पत्नी को लाए नेताजी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 10 Sep 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिले में आधी आबादी का वोट बैंक हासिल करने के लिए नेताजी की पत्नियां चुनाव से कुछ दिन पूर्व ही मैदान में उतर गई हैं। महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही उसका समाधान कराने का भी आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान नेताजी की महिलाओं से चुनाव के दिन घर से निकलने और वोट डालने का अपील करना नहीं भूल रहीं। एक महिला ही महिला को बेहतर ढंग से समझ सकती है। ऐसे में महिलाओं के बीच पैठ बनाने के लिए नेताओं ने यह चाल चली है।
विज्ञापन
अभी तक घर गृहस्थी संभालने वाली महिलाएं जीत के लिए मोर्चा संभालते हुए दिन भर लोगों के बीच गुजार रही हैं। उनका सुख-दुख सुनना हो या फिर साथ बैठकर गप्पे लड़ाना। चुनाव आते ही महिलाओं की मंडली जमने लगी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वोटों के लिए जबरन 'घुसपैठ' कर रहे नेताजी
विभिन्न सेक्टरों में पार्टी कार्यकताओं के साथ डोर टू डोर अभियान चलाने के साथ ही नेता जी की पत्नी महिला आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ भी संपर्क साध रही हैं।
एनआईटी के विधायक व राज्य मंत्री शिवचरणलाल शर्मा की पत्नी माया शर्मा तो इन दिनों पूरे एनआईटी की अम्मा बन गई हैं। इनकी ज्यादा सक्रियता है, वह क्षेत्र की पार्षद भी हैं। सुबह पांच बजे उठकर घर का काम निपटाकर वह घर से निकलती हैं और दिन भर लोगों के बीच जाकर समय बिता रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं ही एक दूसरे का दुख दर्द समझती हैं। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनने और उसके समाधान की कोशिश की जा रही है। लोगों से चुनाव के दिन घर से निकलने और वोट करने की भी अपील की जा रही है।
इनमें हो रही शिरकत:
-किटी पार्टी, सुंदरकांड पाठ, योगा और सुबह की सैर आदि
यहां कितने हैं महिलाओं के वोट
5,38,185 महिला वोटर हैं। ऐसे में इनका वोट पूरे चुनाव का समीकरण बदलने के लिए काफी है।