दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: तिवारी ने कहा, जदयू-लोजपा गठबंधन से भाजपा को मिलेगी मजबूती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पहली बार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का भाजपा से गठबंधन के बाद विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। एनडीए गठबंधन के तहत जदयू प्रत्याशी बुराड़ी और संगम विहार से, जबकि लोजपा से एक प्रत्याशी को सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा गया है। तीन सीटों को छोड़कर शेष 67 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को दोनों पार्टियों का समर्थन प्राप्त होगा। गठबंधन से विधानसभा चुनावों में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी।
मंगलवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, जदयू के राष्ट्रीय महामंत्री संजय झा और लोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एके वाजपेयी ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस मौके पर तिवारी ने कहा कि दोनों पार्टियां भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने समेत मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। जनसंपर्क के जरिये दिल्लीवासियों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।
70 में से 66 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, राजद के चार उम्मीदवार
नामांकन से चंद घंटे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने शेष पांच प्रत्याशियों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने 66 प्रत्याशियों को मौका दिया है, जबकि पहली बार गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल के चार उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा गया है। टिकट की घोषणा में इसलिए देरी हुई कि पार्टी उन उम्मीदवारों को ही टिकट देना चाहती थी, जिनके जीतने की उम्मीद अधिकतम हो।
पर्चा दाखिल करने से ठीक पहले पूर्व राज्यसभा सदस्य परवेज हाशमी, मादीपुर से जयप्रकाश पंवार, बिजवासन से प्रवीन राणा, महरौली से मोहिन्दर चौधरी और विकासपुरी से मुकेश शर्मा को चुनावी जंग में उतरने का मौका दिया है।
सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने के बाद मतदाताओं की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है। कुल 70 विधानसभा सीटों में से पहले ही गठबंधन के बाद राष्ट्रीय जनता दल के चार प्रत्याशियों को टिकट दिए जा चुके हैं।