फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tis Hazari ruckus Lawyers beat up policemen who reached the spot

तीस हजारी बवालः वकीलों ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को पीटा था

Sun, 10 Nov 2019 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tis Hazari ruckus Lawyers beat up policemen who reached the spot
demo pic - फोटो : अमर उजाला

तीस हजारी कोर्ट बवाल की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एसआईटी की तफ्तीश काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि मौके पर भारी संख्या में वकील एकत्रित हो गए थे और जो पुलिसकर्मी व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच रहे थे वह उन्हें घेरकर पिटाई करते गए।

विज्ञापन


एसआईटी की जांच में यह बात स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी है कि तीस हजारी कोर्ट में यह अफवाह फैल गई थी कि वकील को लॉकअप में बंद करके पीटा गया है। इसी अफवाह ने तीस हजारी कोर्ट बवाल को पैदा किया। हालांकि एसआईटी की जांच में पता लगा कि जिस वकील सागर शर्मा को लॉकअप के अंदर ले जाया गया था उससे लॉकअप में मारपीट नहीं की गई थी।
विज्ञापन

 
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तरी जिले के तत्कालीन अतिरिक्त उपायुक्त हरेंद्र कुमार सब्जी मंडी एसीपी राम मेहर के साथ मौके पर पहुंचे तो वकील लॉकअप के संतरी सुबोध व एएसआई कार्तिक को पीट रहे थे। एएसआई कार्तिक को वकीलों ने नीचे गिरा रखा था और उस पर लात व डंडे बरसा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी समय मौके पर पहुंचे सब्जी मंडी के एसीपी राम मेहर को वकीलों ने घेर लिया और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी थी। वकीलों ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार के साथ भी मारपीट की थी।  

एसआईटी की जांच में यह सामने आया है कि वकील सागर शर्मा को लॉकअप के अंदर ले जाया गया था और बाद में लॉकअप एसीपी खुद वकील को बाहर तक छोड़ने आए थे। एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि वकील सागर शर्मा के साथ लॉकअप में मारपीट नहीं की गई है। 


अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार एसआईटी को तीस हजारी कोर्ट से 41सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इन फुटेज को आगामी सोमवार को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने शनिवार शाम तक करीब 45 लोगों के बयान दर्ज किए। इनमें ज्यादातर घायल और मौके पर मौजूद लोग हैं। अभी एफआईआर दर्ज कराने वाले जज के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed