फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tina dabi tops IAS with 52 percents marks

यूपीएससी ने जारी की IAS टीना की मार्कशीट, आप भी देख लीजिए

Mon, 16 May 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
tina dabi tops IAS with 52 percents marks
टीना दाबी

आज के दौर में जहां 90 प्रतिशत अंक हासिल करने पर भी छात्रों को अच्छी यूनिवर्सिटी में प्रवेश नहीं मिल पाता, वहीं यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में अगर 35 प्रतिशत अंक भी हासिल कर लिए जाएं तो आप सिविल सर्वेंट बन सकते हैं।

विज्ञापन


इस बार सिविल सर्विसेज परीक्षा के नतीजों में अंतिम चयनित अभ्यर्थी ने 34.42 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। परीक्षा के स्तर का अंदाजा इसी बात से लगता है कि इस वर्ष की टॉपर टीना डाबी ने 52.49 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यानी, उसने बीते पांच वर्षों में दूसरे सबसे कम स्कोर के साथ टॉप किया है।
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा 2015 के चयनितों के अंकों का विश्लेषण जारी किया है। इसके तहत टीना डाबी ने 52.49 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जबकि गत वर्ष की टॉपर ईरा सिंघल के 53.43 प्रतिशत अंक थे। बीते पांच वर्षों के टॉपर के अंकों पर नजर डालें तो वर्ष 2012 में हरिता वी कुमार ने सर्वाधिक 58.92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पांच वर्षों में सबसे कम अंक वाले टॉपर वर्ष 2013 में गौरव अग्रवाल रहे, उन्होंने परीक्षा में 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेर‌िट ग‌िरने का कारण है पाठ्यक्रम में अस्थाय‌ित्व

tina dabi tops IAS with 52 percents marks
टीना दाबी

परीक्षा विशेषज्ञ सुशील कुमार सिंह का कहना है कि मेरिट में यह गिरावट और लगातार के उतार चढ़ाव के पीछे मुख्य वजह सिलेबस का अस्थायी होना है। उन्होंने बताया कि सीसैट सहित कई बड़े बदलावों ने मार्किंग को निश्चित तौर पर प्रभावित किया है।

दूसरी ओर, परीक्षा विशेषज्ञ आरए खान का कहना है कि सिविल सेवा में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच अंकों का गणित भी गड़बड़ा रहा है। इसके लिए जरूरी है कि यूपीएससी अपने सिलेबस में स्थायित्व लाए।

टॉपर्स और अंतिम अभ्यर्थियों के अंकों पर नजर
वर्ष 2011 : शीना अग्रवाल(1338/2300, 58.18 प्रतिशत), सतेंद्र कुमार(911/2300, 39.60 प्रतिशत)
वर्ष 2012 : हरिता वी कुमार(1193/2025, 58.92 प्रतिशत), भापकर स्नेहल पुरुषोत्तम(592/2025, 29.24 प्रतिशत)
वर्ष 2013 : गौरव अग्रवाल(975/2025, 48.15 प्रतिशत), नग्वे बालु बापूरद(613/2025, 30.27 प्रतिशत)
वर्ष 2014 : ईरा सिंघल(1082/2025, 53.43 प्रतिशत), पसाले नागनाथ भीमराव(713/2025, 35.21 प्रतिशत)
वर्ष 2015 : टीना डाबी(1063/2025, 52.49 प्रतिशत), शीश राम(697/2025, 34.42 प्रतिशत)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed