फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Timings of 3 passenger trains changed from June 28, and 2 Vande Bharat trains from September 2

Delhi NCR News: 28 जून से 3 पैसेंजर और 2 सितंबर से 2 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
-पठानकोट-अमृतसर, बरेली-दिल्ली, अलीगढ़-बरेली पैसेंजर और वाराणसी-रांची, वाराणसी-देवघर वंदे भारत के नए टाइम जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। परिचालन कारणों से उत्तर रेलवे ने 5 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। 28 जून से 3 पैसेंजर और 2 सितंबर से 2 वंदे भारत एक्सप्रेस नए समय पर चलेंगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 2 सितंबर से 2 वंदे भारत एक्सप्रेस नए समय पर चलेंगी। 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत 2 सितंबर से अपने नियत समय से 10 मिनट पहले छूटेगी। वाराणसी से अब वंदे भारत 15:55 बजे छूटेगी, पहले 16:05 बजे थी। वाराणसी के बाद सभी स्टेशनों पर समय यथावत रहेगा। इसके अलावा ट्रेन नंबर 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत 2 सितंबर से 10 मिनट पहले छूटेगी। वाराणसी से अब यह ट्रेन 06:10 बजे रवाना होगी, पहले 06:20 बजे चलती थी। आगे के स्टेशनों पर कोई बदलाव नहीं। सीपीआरओ ने बताया कि यात्रा से पहले यात्री एनटीईएस ऐप या 139 पर नई समय-सारणी जरूर जांच लें।
विज्ञापन

तीन पैसेंजर ट्रेन का भी समय बदला

उत्तर रेलवे ने 28 जून से तीन पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर 28 जून से 20 मिनट देरी से चलेगी। अब यह पैसेंजर बरेली से अब 17:35 बजे छूटेगी, पहले इसका समय 17:15 बजे था। रामगंगा, बशारतगंज, आंवला, डाबतरा, असफपुर पर समय में बदलाव हुआ है। चंदौसी जंक्शन पर यह ट्रेन 19:55 बजे पहुंचेगी और 20:05 बजे छूटेगी। चंदौसी के बाद समय में बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पैसेंजर 54616 पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन का पठानकोट से गुरदासपुर तक समय यथावत रहेगा। यह ट्रेन गुरदासपुर जिले के छीना स्टेशन पर अब 19:23 बजे पहुंचेगी। पहले इसका समय 19:03 बजे था। बीच में आने वाले बटाला शुगर मिल, बटाला जंक्शन, जयंतीपुरा, कथुनंगल, वेर्का जंक्शन पर समय बदला है। हालांकि, ट्रेन का अमृतसर आगमन समय 20:30 बजे यथावत रहेगा।

तीसरी 54351 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर 28 जून से बरेली 25 मिनट देरी से चलेगी। रामगंगा स्टेशन तक समय यथावत रहेगा। अब यह पैसेंजर बरेली 18:15 बजे पहुंचेगी, पहले इसका समय 17:50 बजे था। अन्य स्टेशनों पर कोई बदलाव नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed