फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tillu Tajpuria killed in tihar jail delhi know who is gangster sunil mann alias tillu tajpuria

Tillu Tajpuriya: कौन था गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया, 2010 से जुर्म की दुनिया में सक्रिय, गैंग का यहां खास दबदबा

Tue, 02 May 2023 03:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 May 2023 03:05 PM IST
सार

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला कर दिया। उसे दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Tillu Tajpuria killed in tihar jail delhi know who is gangster sunil mann alias tillu tajpuria
Tillu Tajpuriya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार हुआ है। गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (33) की हत्या हुई है। टिल्लू की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि जेल में दो गुटों में संघर्ष हुआ है। गैंगस्टर टिल्लू पर जानलेवा हमला हुआ। तिहाड़ जेल प्रशासन गैंगस्टर टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि जेल नंबर आठ में बंद विरोधी गैंग के योगेश टुंडा नाम के कैदी ने लोहे की ग्रिल से जेल नम्बर नौ में बंद टिल्लू पर हमला किया। हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी गैंग के सदस्य गैंगस्टर राजेश बवानिया, योगेश टुंडा, दीपक तीतर और रियाज खान ने टिल्लू पर जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन


विरोधी गैंग के चार सदस्यों ने किया हमला
तिहाड़ जेल की हाई रिस्क वार्ड में ग्राउंड फ्लोर पर टिल्लू ताजपुरिया (33) बंद था। टिल्लू पर सुबह करीब सवा छह बजे जेल में ही बंद चार बदमाशों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेंद्र और रियाज खान ने सुए से हमला किया था। बताया जाता है कि हमलावर चारों ने लोहे की रॉड से सुआ बना रखा था। जेल प्रशासन घायल अवस्था में टिल्लू को अस्पताल ले गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिगरी दोस्त की हत्या में साजिशकर्ता
आपको बता दें कि टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान पर अपने विरोधी गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या समेत अन्य कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप था। टिल्लू ताजपुरिया पहले दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था, हालांकि जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। जेल के अंदर से ही टिल्लू ताजपुरिया जरायम की दुनिया का काम संभालता था।

बाहरी दिल्ली और हरियाणा से गैंग चलाता था टिल्लू 

जानकारी के अनुसार, सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, दिल्ली के अलीपुर के पास के ताजपुर गांव का निवासी था। टिल्लू बाहरी दिल्ली और हरियाणा से अपने गैंग को चलाता था। टिल्लू ने दिल्ली की मंडोली जेल से ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या साजिश रची थी। रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को अपने शूटर भेजकर गोगी की हत्या करा दी थी। ऐसा बताया जाता है कि टिल्लू ताजपुरिया ने अपने साथी पवन के कत्ल का बदला लेने के लिए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की दिनदहाड़े कोर्ट में हत्या करा दी थी। 

छात्र संघ चुनाव में गोगी और टिल्लू की दुश्मनी हुई
गैंगस्टर जितेंद्र गोगी से भी टिल्लू ताजपुरिया की अदावत थी। गैंगस्टर जितेंद्र गोगी अलीपुर गांव का रहने वाला था। जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया एक समय जिगरी दोस्त थे। दोनों साथ में ही दिल्ली के श्रद्धानंद कॉलेज में पढ़ाई करते थे। साल 2010 में कॉलेज में छात्र संघ चुनाव हुए। इन चुनावों से दोनों के बीच दूरियां आ गईं। दोनों की बीच दुश्मनी शुरू हो गई। दोनों ने अलग-अलग वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। टिल्लू नीरज बवानिया सिंडिकेट से जुड़ गया। 

 

पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया को वर्ष 2016 में गिरफ्तार किया था। पहले उसे मंडोली जेल में रखा गया, गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद टिल्लू को तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया। टिल्लू तिहाड़ जेल से ही अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा था। तिहाड़ में टिल्लू को मारने की साजिश पहले भी विफल हो गई थी। लॉरेन्स बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग टिल्लू की हत्या की कोशिश में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed