फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tillu Murder Case players including sunil alias Tillu and wrestler Sushil stepped into world of criminals

Tillu Tajpuria Murder: खेल की दुनिया में पाया बड़ा मुकाम, ओलंपियन सुशील पहलवान समेत ये खिलाड़ी बने अपराधी

Wed, 03 May 2023 10:23 PM IST
अनुज कुमार राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 May 2023 10:23 PM IST
सार

सुशील पहलवान पर सागर धनकड़ की हत्या करने का आरोप है। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने खेल की दुनिया में अच्छा मुकाम पाया। लेकिन बाद में अपराध की दुनिया में एंट्री कर गए।

विज्ञापन
Tillu Murder Case players including sunil alias Tillu and wrestler Sushil stepped into world of criminals
टिल्लू और सुशील पहलवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई ऐसे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने खेल से एक मुकाम तक पहुंचने के बाद खुद को अपराध की दुनिया में धकेल दिया। दिल्ली में काफी अरसे तक गैंग चलाने वाले जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया ने खेल के जरिए ही मुकाम पाने की कोशिश की थी। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा हुईं। जिन्होंने दोनों को दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा का नामी गैंगस्टर बना दिया। तिहाड़ की चहारदीवारी ऐसे कई खिलाड़ियों की गवाह है, जो खेल से अपराध की दुनिया में कदम रख चुके हैं।

विज्ञापन

ये नामी खिलाड़ी बने अपराधी
सुशील पहलवान पर सागर धनकड़ की हॉकी से पीटकर हत्या करने का आरोप है। साल 2021 के मई में छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 23 मई को सुशील को गिरफ्तार किया था। छानबीन के दौरान सुशील पर दिल्ली के कई गैंग से ताल्लुक रखने की बातें भी सामने आई थीं। फिलहाल, सुशील तिहाड़ में बंद है। 

वहीं, पिछले साल स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दिनेश को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले थे। जांच में पता चला कि दिनेश अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट का सदस्य है और उसके दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टर कौशल, मोनू लल्हेरी और नवीन बाली से गहरे संबंध हैं। दिनेश पर पत्नी की हत्या का भी आरोप है। इधर, दिल्ली के तिमारपुर इलाके में इस साल मार्च में पुलिस ने एक दिन में हुई तीन लूटपाट की घटना की जांच में जुटी तो अपराध में शामिल होने वाले एक अपराधी की संलिप्तता मिली। यह नाम था किक वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष का। आयुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह कई पदक जीत चुका है। हाल ही में उसे थाइलैंड जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय गुर्जर ने जीते थे आठ स्वर्ण
पिछले साल जेल में अंकित गुर्जर की हत्या का बदला लेने के लिए जेल के एक अधिकारी की हत्या की साजिश में शामिल एक खिलाड़ी को पुलिस ने पकड़ा। यह खिलाड़ी ताइक्वांडो का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय गुर्जर है। जांच करने पर पता चला कि अजय ने राष्ट्रीय स्तर पर 8 स्वर्ण पदक जीते थे, लेकिन अपराध की कुंडली खंगाली गई तो पता चला कि उसका कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से है। वह गैंगस्टर हाफिज बलूच, इकबाल कासकर, सुभाष ठाकुर और आरिफ जान के संपर्क में रहा है। वह अंकित गुर्जर की हत्या का बदला लेने के लिए सत्येंद्र उर्फ सत्ते के साथ वारदात का अंजाम देने वाला था।

विज्ञापन

कई खिलाड़ी अब हैं आजाद
कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तिहाड़ जेल के चहारदीवारी के भीतर मौजूद हैं। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनका नाम अपराध में आया। कुछ अरसे तक वह तिहाड़ में भी रहे, लेकिन अब आजाद हैं। इनमें क्रिकेट खिलाड़ी जैकब मार्टिन और एस श्रीसंत भी हैं। जैकब को मानव तस्करी के आरोप जबकि श्रीसंत को साल 2013 में आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed