{"_id":"69cc002b7860544bbc00588d","slug":"tight-security-in-jahangirpuri-ahead-of-hanuman-jayanti-celebrations-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130269-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हनुमान जन्मोत्सव से पहले जहांगीरपुरी में कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हनुमान जन्मोत्सव से पहले जहांगीरपुरी में कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हनुमान जन्मोत्सव से पहले उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जहांगीरपुरी में अमन समिति की बैठक आयोजित की गई।
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो अप्रैल को होने वाले त्योहार को लेकर जिले में बहुस्तरीय सुरक्षा योजना लागू की गई है। वर्ष 2022 की हिंसा को ध्यान में रखते हुए जहांगीरपुरी जैसे संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं, इसमें रेपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी भी शामिल है।
जुलूस के लिए कड़े नियम
डीसीपी (उत्तर-पश्चिम) आकांक्षा यादव की अध्यक्षता में हुई 'अमन समिति' की बैठक में तय किया गया कि किसी भी जुलूस में 500 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे। साथ ही, लाठी, हथियार या किसी भी प्रकार की खतरनाक वस्तु ले जाने और भड़काऊ नारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी जुलूस केवल निर्धारित मार्ग और समय पर ही निकाले जा सकेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद ले रही है। क्षेत्र में विश्वास बहाली के लिए फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं और प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।