फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tight security after terror alert.

आतंकी अलर्ट के बाद चुस्त रही सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 04 Jan 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 04 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन

पठानकोट में हुए आतंकी हमला और पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी है। रात में शहर की सीमाएं सील की जा रही हैं तो दिन में नाकाबंदी कर अराजकतत्वों पर नजर रखी जाती है।

विज्ञापन


सोमवार को शहर के मॉल, मेट्रो स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग में बम डिस्पोजल टीम, स्वाट के सदस्यों के साथ संबंधित जोन के डीसीपी भी रहे।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस टीम ने शहर के एसआरएस, एल्डिको, सीटीसी, क्राउन प्लाजा सहित मॉल की सघन चेकिंग की। कहीं भी संदिग्ध दिखने वाली वस्तुओं का स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते से परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद ओल्ड, नीलम चौक अजरौंदा और बाटा चौक मेट्रो स्टेशनों पर भी सघन चेकिंग की गई। मेट्रो ट्रैक के पिलरों का सुरक्षा निरीक्षण किया गया तो प्लेटफार्म की भी छानबीन की गई। सेंट्रल जोन के इस निरीक्षण में डीसीपी वीरेंद्र विज, एसीपी अनिल कुमार, एसएचओ भारत भूषण के साथ पुलिस बल तैनात रहे।

एनआईटी जोन में एयरफोर्स स्टेशन के आसपास निरीक्षण अभियान चलाया गया। एसएचओ सारन और चौकी इंचार्ज ने एयरफोर्स स्टेशन के आस पास बने मकानों में चेकिंग की और उनमें रहने वालों का सत्यापन भी किया। संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ भी की गई। लोगों के परिचय-पत्र चेक किए गए। वाहनों का तलाशी अभियान चलाया गया।


होटल ढाबों पर रखी जा रही नजर
शहर में आने जाने वालों पर पुलिस की खुफिया नजर भी सक्रिय है। होटल व ढाबे मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि आने वाले ग्राहकों पर निगाहें रखे।

होटलों में ठहरने वाले ग्राहकों की पूरी जानकारी ली जाए। असामाजिक तत्वों, नाजायज हथियार रखने वाले, पीओ, बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए तमाम पुलिस अधिकारियों के अलावा एस एच ओ और चौकी इंचार्जों को विशेष निर्देश दिए हैं।

डीसीपी एनआईटी पूर्ण चंद पंवार ने बताया कि सुरक्षां व्यवस्था बढ़ाई गई है। सभी थानों व चौकियों की पुलिस अपने अपने एरिया में सर्च ऑपरेशन चला रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed