फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thunderstorms and lightning along with light rain in Delhi NCR weather forecast today update

Delhi-NCR Weather Update: चलेगी आंधी... गरजेगी बिजली, एनसीआर में बारिश की संभावना; हफ्ते भर ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 16 Jul 2024 10:45 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 10:45 AM IST
सार

Delhi-NCR Rain: मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली गरने की संभावना है। बीते तीन दिनों से दिल्ली का मौसम खुशनुमान बना हुआ है।

विज्ञापन
thunderstorms and lightning along with light rain in Delhi NCR weather forecast today update
बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बीते तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बीते सोमवार को दिन भर धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जिससे मौसम खुशगवार हो गया।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटे में बारिश की संभावना जताई है। एनसीआर के गुरुग्राम, मानेसर समेत हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं अगले 2 घंटों में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली (जाफरपुर, आयानगर, डेरामंडी), महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, बावल (हरियाणा) के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम का हाल
वहीं, मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सर्वाधिक बारिश रिज में 037.2 मिमी दर्ज की गई। जबकि पालम में 031.8 मिमी, लोदी रोड में 002.0 मिमी और आयानगर में 001.2 मिमी दर्ज की गई।

विज्ञापन

दिल्ली में मानसून को लेकर भविष्यवाणी
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में अभी मानसून कमजोर स्थिति में है। लेकिन फिर भी हल्की बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश की स्थितियां अभी नहीं बन रही हैं। अब आने वाले रविवार तक हल्की बारिश की संभावना विभाग ने जताई है। इस कारण से अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed