फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thugs ran away with jewelery of an elderly woman in Kapashera area Delhi

महंगा पड़ा लालच: बेसहारा महिला को धनवान बनाने का झांसा देकर गहने ले भागे आरोपी, रुमाल में गांठ लगा दिया चकमा

Tue, 31 May 2022 10:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 31 May 2022 10:40 PM IST
सार

ठगी का शिकार बनी महिला कुमैती देवी (70) समालखा गांव में रहती है। उसे रास्ते में दो युवक मिले और उससे बातचीत करने का प्रयास करने लगे। बातचीत के दौरान ही एक युवक ने बताया कि वह उसे धनवान बना सकता है। उसे झांसे में लेकर रुमाल में गांठ बनाकर दिया और कहा इसे घर में खोले। बातों में ही गहने लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Thugs ran away with jewelery of an elderly woman in Kapashera area Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक बुजुर्ग महिला को धनवान बनाने का झांसा देकर जालसाजों ने गहने ठग लिए। आरोपियों ने रुमाल में गांठ बांधकर महिला को दिया और घर जाकर उसे खोलने के लिए कहा। महिला ने उनकी बातों पर विश्वास कर लिया, जिससे आरोपी वारदात को देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुमैती देवी (70) समालखा गांव में रहती है। उसके पति का देहांत हो चुका है। वह एक कबाड़ी के यहां पॉलिथिन को चुनती थी। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि रविवार शाम में वह काम खत्म करने के बाद घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दो युवक उसे रास्त में मिले। दोनों उससे बातचीत करने का प्रयास करने लगे। बातचीत के दौरान ही एक युवक ने बताया कि वह उसे धनवान बना सकता है। उसके बाद एक युवक ने रुमाल में गांठ बनाकर उसे दिया और गांठ को घर पर जाकर खोलने के लिए कहा।

विज्ञापन

महिला को उनकी बातों पर विश्वास होने पर आरोपी एक सोने का कुंडल, अंगूठी और पांच सौ रुपये लेकर फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर छानबीन करने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के बताए हुलिए के आधार पर ठगों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed