फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thugs put device in atm of punjab and sind bank to clone card officers handed over to police

एटीएम में सेंध लगाने के लिए चोर अपना रहे यह तकनीक, बैंक अधिकारियों ने डिवाइस पुलिस को सौंपा

Fri, 05 Jun 2020 06:53 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 05 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
thugs put device in atm of punjab and sind bank to clone card officers handed over to police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

नबी करीम क्षेत्र स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एक एटीएम में डिवाइस लगाए जाने का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद डिवाइस को मशीन से निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। साथ ही बैंक अधिकारियों ने पुलिस को एटीएम की फुटेज भी सौंपा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एटीएम कार्ड का क्लोन कर अकसर लोगों के खाते से रकम निकालने की घटना सामने आ रही है।

विज्ञापन


ठगी करने के लिए आरोपी एटीएम के कीपैड में एक स्कैनर डिवाइस लगाते हैं जिससे रुपये निकालने वाले के कार्ड की सारी जानकारी स्कैन हो जाता है। फिर उस एटीएम कार्ड के डाटा की मदद से आरोपी उस कार्ड का क्लोन तैयार करते हैं। नया एटीएम कार्ड तैयार होने के बाद बदमाश लोगों के खाते से रुपये निकाल लेते हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में बैंक अधिकारी ने बताया कि 30 मई को पहाडग़ंज स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम की जांच के दौरान डिवाइस लगे होने की जानकारी मिली। उक्त डिवाइस को निकालने के बाद स्थानीय बैंक के अधिकारियों ने नारायणा स्थित अपने मुख्य ब्रांच को इस बात से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed