{"_id":"6866d7f11ec2d088650f2bf4","slug":"three-years-of-study-completed-in-du-now-students-can-leave-the-course-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-96166-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में तीन वर्ष की पढ़ाई पूरी, अब पाठ्यक्रम से निकल सकते हैं छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में तीन वर्ष की पढ़ाई पूरी, अब पाठ्यक्रम से निकल सकते हैं छात्र
विज्ञापन
- डीयू ने छात्रों को स्नातक की डिग्री के लिए पाठ्यक्रम से बाहर निकलने के लिए विकल्प दिया
-छात्रों को एक लिंक के माध्यम से देनी होगी सहमति
-आगे पढ़ाई जारी रखने वाले छात्र इस साल चौथे वर्ष में करेंगे प्रवेश
-डीयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत वर्ष 2022 में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को लागू किया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत वर्ष 2022 में लागू किए गए चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम से इस साल छात्र तीन वर्ष पूरे कर चुके हैं। छात्र चाहें तो स्नातक डिग्री के साथ बाहर निकल सकते हैं। डीयू ने छात्रों को तीन साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद यह विकल्प दिया है। डीयू के कुलसचिव की ओर से इस संबंध में बृहस्पतिवार को एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इस तरह से छात्रों ने भले ही चार साल के पाठ्यक्रम में दाखिला लिया, लेकिन इस साल उनके तीन साल पूरे हो गए हैं और वे बिना चौथे वर्ष की पढ़ाई के स्नातक की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।
डीयू में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के तहत बहु-विषयों प्रोग्राम में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सामान्य स्नातक की डिग्री और एक ही विषय आधारित पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले छात्रों को ऑनर्स डिग्री दिए जाने का प्रावधान है। हालांकि ऑनर्स की डिग्री प्राप्त करने के लिए उन्हें चौथे वर्ष की पढ़ाई पूरी करनी होगी। अधिसूचना में कहा गया है कि जो छात्र तीसरे साल की पढ़ाई पूरी कर बाहर निकलने के इच्छुक हैं उन्हें यूनिवर्सिटी के पोर्टल slc.uod.ac.in पर लॉगइन कर अपनी सहमति देनी होगी और आवेदन करना होगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वह तीन साल की पढ़ाई (छ: सेमेस्टर) करके बाहर निकलने का निर्णय लेने से पहले अपने शिक्षकों व मेंटर से चर्चा करें। इससे वे अपने शैक्षणिक और कॅरिअर संबंधी लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सही निर्णय ले सकेंगे। डीयू ने स्पष्ट किया कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का ही हिस्सा है जो कि उच्च शिक्षा में कई बार निकास और प्रवेश की स्वतंत्रता प्रदान करती है।