लूट का हैरतअंगेज तरीका: पहले किराये पर कमरा लेते थे बदमाश... फिर गाड़ी चोरी करते; वारदात कर 500KM करते थे सफर
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई 10 चेन, दो मोबाइल, एक कार और बाइक बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्राइम रिस्पांस टीम और कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने बावरिया गिरोह के तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की पहचान शामली निवासी शेर सिंह उर्फ शेरू, हरिद्वार निवासी सनी शर्मा और भटिंडा पंजाब निवासी दयासागर के रूप में हुई है। गुरुवार को सेक्टर-31 से पकड़े गए तीनों बदमाश राज्य और शहर बदलकर लूट और स्नेचिंग की वारदात करते थे। आरोपियों के पास से लूटी गई 10 चेन, दो मोबाइल, एक कार और बाइक बरामद हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बरामद चेन की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक, गिरफ्तार शेर सिंह उर्फ शेरू गिरोह का सरगना है। वह कई वर्षों से लूट व चोरी की वारदात कर रहा था। बदमाश राज्य व शहर बदलकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपी पहले किसी शहर में जाकर किराये पर कमरा लेते थे। इसके बाद वहां रेकी कर बाइक या कार चोरी करते थे। चोरी की बाइक से चेन स्नेचिंग और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। वारदात के वक्त बाइक से नंबर प्लेट को हटा देते थे।
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि आरोपी एक दिन में कई वारदात करते थे। नोएडा पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी अलग-अलग सेक्टरों में वारदात करते थे। बदमाश पुलिस से बचने के लिए वारदात के बाद बाइक को घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर खड़ी कर देते थे। वहां पर पहले से ही इनका एक साथी कार लेकर खड़ा रहता था। जिसमें बैठकर आरोपी फरार हो जाते थे।
500 किमी दूर जाकर करते थे वारदात
एक शहर या जनपद में लगातार एक ही तरीके से स्नेचिंग व लूट की कई वारदात करने के बाद आरोपी शहर छोड़ देते थे। गिरोह के बदमाश करीब 500 किमी दूर के शहर में जाकर किराये पर घर लेते थे। वहां फिर से रेकी कर वारदात का सिलसिला शुरू कर देते थे। मसलन नोएडा में वारदात करने के बाद आरोपी लखनऊ या उसके आसपास के जनपदों में जाकर वारदात करते थे।