फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three riders robbing 16 lakhs with two personnel

बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो कर्मियों से 16 लाख लूटे

Tue, 18 Jul 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला/ ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 18 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three riders robbing 16 lakhs with two personnel
kktv

कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित स्वर्ण नगरी सेक्टर में सोमवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 16 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश बेखौफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को साथ लेकर बदमाशों को देर तक तालाश किया लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चला।

विज्ञापन


पुलिस पीड़ितों से पूछताछ कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित कर्मचारी चचेरे भाई हैं और इनमें एक की आयु 16 और दूसरे की 18 वर्ष है। सिकंदराबाद के मसौता गांव निवासी चचेरे भाई अनुज और नीरज रेडिएंट कैश कलेक्शन कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अनुज और नीरज सोमवार शाम बिग बाजार से लगभग 12 लाख और आनंद डेयरी से 65 हजार व अन्य कंपनियों से कैश कलेक्शन कर बाइक पर सवार होकर स्वर्णनगरी सेक्टर से गुजर रहे थे। इसी दौरान इनॉक्स मॉल से कुछ दूरी पर एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने दोनों को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और पीड़ितों से नोटों से भरा बैग लूट लिया। आरोपी शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। कासना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की पड़ताल में जुट गई।       


बदमाशों की तालाश जारी है       
दोनों कर्मचारियों की शिकायत पर मौके पर जाकर पड़ताल की गई। बदमाशों को तालाश करने का प्रयास किया गया लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। बदमाशों की तालाश जारी है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों कर्मचारी चचेरे भाई हैं और इनमें एक की आयु 18 और दूसरे की 16 वर्ष है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed