फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three officers of North Municipal Corporation suspended in Delhi s Mundka fire case

मुंडका अग्निकांड: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लाइसेंस विभाग के निरीक्षक समेत तीन निलंबित, कार्रवाई से कर्मियों में खलबली

Tue, 17 May 2022 07:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 May 2022 07:55 PM IST
सार

एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) की ओर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लाइसेंस विभाग के निरीक्षक संदीप कौशिक, सेक्शन अधिकारी एसके शर्मा और गृह कर विभाग के सेक्शन अधिकारी बीआर मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इससे कर्मियों में खलबली मच गई है।
 

विज्ञापन
Three officers of North Municipal Corporation suspended in Delhi s Mundka fire case
अग्निकांड में जली इमारत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मुंडका इलाके में दिल दहला देने वाले अग्निकांड मामले में एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) की ओर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लाइसेंस विभाग के निरीक्षक संदीप कौशिक, सेक्शन अधिकारी एसके शर्मा और गृह कर विभाग के सेक्शन अधिकारी बीआर मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


मुंडका अग्निकांड के पीड़ित जली हुई इमारत को देख अब भी फफक पड़ते हैं। उन्हीं पीड़ितों में से एक हैं मूलतः झारखंड के साहिबगंज निवासी राखी। उनके पति की मौत के बाद जिस मसीहा ने उसके परिवार को अभिभावक की तरह संभाला वह भी मुंडका की इमारत में लगी आग के बाद से लापता है। सोमवार को राखी उसकी तलाश करते हुए घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल पर उसकी जली हुई बाइक को देखकर वह खुद को रोक नहीं पाई और उसके आंखों से आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन

राखी नाम की महिला ने कहा कि वह प्रवीण के एहसानों को वह भूल नहीं सकती। पांच साल पहले जब उसके पति किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे, उसने उसकी जान बचाने की मुहिम में उसके परिवार की काफी मदद की और जब 2017 में पति की बीमारी से मौत हो गई तो एक अभिभावक की तरह उसे और उसके बेटे को संभाला। उसे एक कंपनी में नौकरी दिलाई। जिससे उसका परिवार चल रहा है।

महिला ने बताया कि वह मूलत: झारखंड के साहिबगंज की रहने वाली है। वह अपने बेटे सूरज के साथ नांगलोई में रहती है। प्रवीण उसका पड़ोसी था। उसके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। इस इमारत में स्थित कंपनी में प्रवीण डिजाइनिंग का काम करता था। घटना वाली शाम प्रवीण ने उसके बेटे को फोन कर कंपनी में आग लगने की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही उसका बेटा सूरज मौके पर पहुंचा और लोगों को बचाने में जुट गया।

विज्ञापन

उसने प्रवीण को काफी आवाज लगाई लेकिन वह कहीं दिखा। वह इमारत में जाने की कोशिश की लेकिन धुंआ होने की वजह से वह उपर नहीं जा पाया। राखी ने बताया कि चार दिन से प्रवीण का भाई, उसकी पत्नी और वह उसकी तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन कहीं से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार को वह मौके पर पहुंची तो उसकी बाइक को जली अवस्था में देखकर खुद को रोक नहीं पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed