फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three motorcycles and three mobile phones stolen from various locations in the district; one accused arrested.

Delhi NCR News: जिले में अलग-अलग जगहों से तीन बाइक और तीन मोबाइल चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के पुलिस के दावों के बीच चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी कर ली। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार पृथला निवासी रोबिन के घर से बाइक और मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी सागर को पकड़ लिया। चोरी की बाइक से सोहना के नीमोट में सड़क हादसा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक के साथ तीन मोबाइल बरामद किए गए। इनमें रोबिन का मोबाइल भी शामिल है। आरोपी घायल होने के कारण उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।वहीं, चांदहट थाना क्षेत्र के सुजवाड़ी गांव निवासी दिनेश की में घोड़ी रोड़ के पास से बाइक चोरी हो गई। इसी थाना क्षेत्र के कुलैना गांव में घर की गली से राहुल की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। बारिश के दौरान परिवार के घर के अंदर होने का फायदा उठाकर चोर बाइक ले गए। चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान के बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article